IMD Alert : छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-आंधी की चेतावनी….

डेस्क : देश में इन दिनों बिन बादल बरसात देखने को मिल रही है। चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम पर बना हुआ है जो समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तरी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी बांग्लादेश पर उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से बनी ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तरी ओडिशा तक फैली हुई है। मराठवाड़ा से मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

 

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। 28 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की बारिश संभव है।

 

6sxrgo

 

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान संभव है।

 

पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और तूफान संभव है।केरल में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
12/May/2024

Mahadev Book का एक और ब्रांच ध्वस्त : महादेवा एप्प के माध्यम से ऑनलाइन खिला रहे थे सट्टा...सटोरियों पर छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गिरोह का पर्दाफाश,सेटअप सहित बरामद..

12/May/2024

दसवीं की परीक्षा में पूहपुटरा विद्यालय के तपेश्वर 93.8%,563अंक लाकर प्राप्त किया विकासखंड भर में प्रथम स्थान।

12/May/2024

CG PSC scam: पीएससी घोटाला पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, बोले-कई आरोपी देश छोड़ रहे….

12/May/2024

पश्चिम बंगाल में संदेश खाली पर घमासान थमने का नहीं ले रहा नाम क्या है नया विवाद सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्यों हुई गर्म क्या कहती है इस पर बीजेपी जानें सब कुछ पढ़े पूरी खबर

12/May/2024

CG - जिओ नेटवर्क‌ यूजर हो रहें परेशान : बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर में जब बिजली गुल होता, तब जिओ का नेटवर्क नहीं आता, जिओ कंपनी का मैनेजर आराम से बैठे...