IMD Alert : इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना…

IMD Alert: Warning of heavy rain in these states

नया भारत डेस्क : देश के अधिकांशराज्य इस समय सर्दी की चपेट में हैं, उत्तर भारत के राज्यों में जहाँ तेज ठंड पड़ने लगी है तो वहीँ दक्षिण भारत के राज्य बारिश से तरबतर हो रहे हैं , भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी 19 20 नवंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने बताया कि हालाँकि गहरे दबाव का ओडिशा पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह बांग्लादेश तट की ओर बढ़ेगा। इसे देखते हुए आईएमडी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

सिस्टम के बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे क्षेत्र में एक ताजा पूर्वी लहर चलने का अनुमान है, जिसके परिणामस्वरूप 19-20 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि इस सिस्टम के बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। गुरुवार को गहरा दबाव 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा था। अभी इस सिस्टम के उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है, अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में और तेज हो जाएगा और शनिवार तड़के मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा।

आईएमडी की इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना नाते है, साथ ही 17 नवंबर को कुछ जगह भारी वर्षा भी हो सकती हैं। उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16-18 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। विशेष रूप से 17 नवंबर को मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

यहाँ 20 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान 

इसके अलावा दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में 18 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। 17, 19 और 20 नवंबर को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ भारी बारिश की भी संभावना है और 20 नवंबर को केरल में भी इसी तरह की मौसम की स्थिति होने की उम्मीद है।

खबरें और भी

 

6sxrgo


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...