IMD Alert : 7 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी,बढ़ेगा कोहरा,गिरेगा तापमान,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

नया भारत डेस्क : मौसम विभाग के मुताबिक देश के कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश देखी जा सकती है। दरअसल तमिलनाडु केरल  में तेज बारिश का ऑरेंज जारी कर दिया गया है। कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दे दिए गए हैं।

तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है कुछ राज्यों में भारी बारिश का संभावना जताई गई है महाराष्ट्र में भारी बारिश देखी जा सकती है इसके अलावा गोवा में भी मौसम बदलने के साथ ही भूस्खलन और बारिश के आसार बन रहे हैं। लक्षद्वीप आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मुताबिक जम्मू कश्मीर लद्दाख हिमाचल और उत्तराखंड में मध्यम बारिश के साथ ही तेज बर्फबारी की संभावना जलाई गई है। जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी।

इन क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा और पंजाब में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट होने के कारण दृश्यता में कमी आएगी। बादल की वजह से बारिश होगी। जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी। दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून सक्रिय इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मुंबई के आसपास के इलाकों में बे मौसम बारिश देखने को मिली है। गुरुवार की रात गरज चमक के साथ मौसम में बदलाव देखेगा। डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर और बदलापुर जैसे उपनगर में कुछ हिस्से में देर रात 9:00 बजे चमक के साथ बारिश हुई है। वही ठाणे शहर में तापमान में गिरावट होने के साथ ही 1 घंटे में 5.84 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। नवी मुंबई में भी बारिश देखी जा रही है।

 

हिमाचल उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी

हिमाचल उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों पर बर्फबारी से मध्य बर्फबारी का अनुमान जिताया गया है। निचले इलाकों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है जबकि पंजाब और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। तापमान में के साथी कोहरे में वृद्धि होगी।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा पश्चिम बंगाल में 14 नवंबर के बाद मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ाने के साथ ही तेज हवाएं प्रदेश के अंदर प्रवेश करेगी। जिसके साथ ही तापमान में गिरावट देखी जाएगी। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में बारिश भी देखे जा सकते हैं जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हैदराबाद और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा। तीन दिन के बाद इन क्षेत्रों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सुबह और आज के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। सुबह और शाम तेज ठंड के साथ हवाएं चलेंगी।

उत्तर प्रदेश जिले में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। वही अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। धुंध देखने को मिल रही है। जल्दी उत्तर प्रदेश के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव के आसार जताए गए हैं। असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज ठंडी हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन से सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल और कर्नाटक में बिजली गिरने के साथ ही गरज चमक का अनुमान जताया गया है।

इन क्षेत्रों में होगी बारिश

  • उत्तराखंड में छिटपुट बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
  • लक्षद्वीप में व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल-माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी का असर हो सकता है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में काफी व्यापक बारिश और तूफान का अनुमान है।
  • कोंकण-गोवा, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और तूफान आ सकते हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में छिटपुट बारिश हो सकती है।

खबरें और भी

 

6sxrgo


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/Dec/2023

Assembly Election 2023: मतगणना की तारीख में हुआ बदलाव,जानिए किस कारण से बदली गयी मतगणना की तिथि…..

01/Dec/2023

CG Crime News : कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इस वजह से बेक़सूर कर्मी को दी थी दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा....

01/Dec/2023

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम, गाड़ी के उड़े परखच्चे, खून से सनी सड़क.....

01/Dec/2023

CG- इस मेडिकल काॅलेज के खिलाफ NMC ने की बड़ी कार्रवाई : कारण बताओ नोटिस किया जारी, 15 दिन के अंदर मांगा जवाब...

01/Dec/2023

CG News : बदमाशों ने भगवान के घर डाला डाका, उठा ले गए दानपेटी, मूर्ति में लगे मुकुट को भी तोड़ा, लोगों में आक्रोश, चोरो की तलाश जारी.....