IND vs NZ: भारतीय टीम ने लगाई विनिंग हैट्रिक, न्यूजीलैंड को किया 3-0 से क्लीन स्वीप….टीम इंडिया ने बनाया ये स्पेशल रिकॉर्ड...ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो…….

डेस्क : कोलकाता में खेले गए आखिरी टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीतकर अपने नाम कर ली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर बनाया। कप्तान रोहित शर्मा (56) टॉप स्कोरर रहे। NZ के लिए मिचेल सेंटनर के खाते में 3 विकेट आए।

185 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया और पूरी टीम 17.2 ओवर के खेल में 111 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मार्टिन गुप्टिल (51) को छोड़ कोई भी खिलाड़ी अच्छी पारी नहीं खेल सका। भारत की जीत में अक्षर पटेल 3 और हर्षल पटेल ने 2 विकेट चटकाए।

पहली बार क्लीन स्वीप
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के साथ ही टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, ये पहला मौका है जब भारत ने न्यूजीलैंड को अपनी सरजमीं पर टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो। 2012 में पहली बार दोनों देशों के बीच घरेलू सीरीज खेली गई थी। उस समय एमएस धोनी टीम के कप्तान थे और कीवी टीम ने दो मैचों की सीरीज में भारत को 1-0 से हराया था। वहीं, 2017 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 3 मैचों की सीरीज में NZ को 2-1 से मात दी थी। भारत ने सीरीज जरूर जीती थी, लेकिन क्लीन स्वीप का मौका टीम को नहीं मिल सका था, लेकिन इस बार रोहित एंड कंपनी ने 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा।

 

6sxrgo

कीवी टीम ने फिर किया निराश
टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बढ़िया रही। 13 गेंदों पर मार्टिन गुप्टिल और डेरिल मिचेल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने मिचेल (5) को आउट कर तोड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर ने मार्क चैपमैन (0) को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। अक्षर ने अपनी घातक गेंदबाजी को जारी रखा और अगले ही ओवर में ग्लेन फिलिप्स (0) का विकेट चटकाया। एक के बाद एक 3 विकेट गंवाने के बाद NZ की पारी को मार्टिन गुप्टिल ने संभाला।

चौथे विकेट के लिए गुप्टिल ने टिम साइफर्ट के साथ 35 गेंदों पर 39 रन जोड़े। लगातार बड़े शॉट खेल रहे गुप्टिल (51) की पारी पर ब्रेक पर युजवेंद्र चहल ने लगाया। टिम साइफर्ट (17) रन बनाकर रन आउट हुए। हर्षल पटेल ने जिमी नीशम (3) को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। कप्तान मिचेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और (2) रन बनाकर ईशान किशन की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। NZ का सातवां विकेट वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने (7) को आउट कर हासिल किया।

  • मार्क चैपमैन 31 T-20I पारियों के बाद पहली बार शून्य पर आउट हुए।
  • ग्लेन फिलिप्स दूसरी बार T-20I बिना खाता खोले आउट हुए।
  • पावरप्ले तक कीवी टीम का स्कोर 37/3 था।
  • मार्टिन गुप्टिल (51) T-20I में उनका ये 20वां अर्धशतक रहा।
  • न्यूजीलैंड ने अपने 5 विकेट 76 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे।
  • वेंकटेश अय्यर ने एडम मिल्ने को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली विकेट ली।
  • टीम इंडिया की T-20I में ये लगातार छठी जीत रही।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

सांदीपनी के छात्र वंश पाटले ने आल इंडिया लेवल पर किया क्षेत्र का नाम रौशन राहा कप ओपन कराटे चैम्पियनशीप में जीता कांस्य पदक किसको दिया सफ़लता का श्रेय जानें पढ़े पूरी खबर

19/Apr/2024

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर इक्कीस सरपंचों ने पार्टी में प्रवेश किया।

20/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

19/Apr/2024

Business Idea : इस बिजनेस में सिर्फ एक बार लगाएं पैसे, जिंदगी भर होगी बंपर कमाई...

19/Apr/2024

Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?