टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को 2 गोल्ड:   भारतीय एथलीट्स ने मचाया धमाल , सुमित वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ पहले स्थान पर रहे…….

 

डेस्क : टोक्यो पैरालिंपिक में सोमवार को भारतीय एथलीट्स ने धमाल मचा दिया। भारत ने इस दिन 2 गोल्ड समेत कुल 5 मेडल जीते। अवनि लेखरा ने शूटिंग में और सुमित अंतिल ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा देवेंद्र झाझरिया ने जेवलिन में और योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। सुंदर सिंह गुर्जर को ब्रॉन्ज मेडल हासिल हुआ।

 

6sxrgo

 

 

 

भारत ने अब तक टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में कुल 7 मेडल जीते हैं। यह भारत का अब तक का सबसे सफल पैरालिंपिक बन गया है। इससे पहले 2016 रियो ओलिंपिक और 1984 ओलिंपिक में भारत ने 4-4 मेडल जीते थे।

 

 

 

सुमित ने F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में 68.55 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ मेडल जीता। वहीं 19 साल की अवनि ने पैरालिंपिक के इतिहास में भारत को शूटिंग का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। अब तक ओलिंपिक में भी किसी महिला शूटर ने गोल्ड नहीं जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी एथलीट्स को बधाई भी दी है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे

28/Mar/2024

बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मंडल का बैठक सम्पन्न,ऐतिहासिक मतों से साँसद संतोष पांडेय को जिताने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, बूथ विजय अभियान भाजपा शहर मण्डल के बैठक में शामिल हुए काँग्रेस और निर्दलीय पार्षद।