हॉकी में गोल्ड का सपना टूटा : भारत हारा बेल्जियम ने 5-2 हराया…हॉकी टीम फाइनल में जाने से चूकी…अब ब्रॉन्ज के लिए भारत खेलेगा, PM मोदी भी देख रहे थे मैच…....


डेस्क :- पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हरा दिया। आखिरी क्वार्टर में बेल्जियम ने 3 गोल दागे और भारत पर क्लियर लीड बना ली। भारत ने पहले क्वार्टर में 2-1 की बढ़त हासिल की थी, जो उन्होंने आखिरी 3 क्वार्टर में गंवा दी। बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 19वें, 49वें ,53वें और 60वें मिनट में गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारत की ओर से 2 गोल हरमनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने दागे। अब टीम इंडिया 5 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल का मैच खेलेगी। इसमें उनका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी देखा मैच


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले को देखा। उन्होंने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी।

 

6sxrgo

 

 बेल्जियम टीम ने 1 मिनट 4 सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा था। मैच के दूसरे मिनट में ही बेल्जियम के लॉयक लुइपर्ट ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।


 पहला गोल खाने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। 7वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक लिया और भारत के लिए गोल दागा।

 इसके बाद मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने बेल्जियम पर 2-1 की लीड बनाई हुई थी।


        दूसरे क्वार्टर के 19वें मिनट में बेल्जियम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। वर्ल्ड के बेस्ट ड्रैग फ्लिकर्स में से एक एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने इस मौके को भुनाया और शानदार गोल दाग स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
        चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने एक के बाद एक कई पेनल्टी कॉर्नर लिए। 49वें, 53वें और 60वें मिनट में बेल्जियम ने 3 गोल दाग मैच जीत लिया। एलेक्जेंडर ने मैच में 3 गोल दागे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

24/Apr/2024

PM Modi Visit CG : अंबिकापुर पंहुचे पीएम मोदी, विजय संकल्प शंखनाद महारैली को कर रहे संबोधित, देखिये LIVE....

24/Apr/2024

CG - गठबंधन को लेकर स्वयं गंभीर नहीं रहे कुंजाम अब ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे - जावेद खान 

24/Apr/2024

CG BREAKING : शराब दुकान बंद...’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर, आज से इतने दिनों के लिए सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद...कलेक्टर ने जारी किया आदेश.....

24/Apr/2024

CG - आंधी-तूफान ने मचाई तबाही : कई घरों के उड़े छत, मतदान केंद्र हुए तहस-नहस, फसल भी हुई बर्बाद.....