ब्रेकिंग: एक ही मरीज में ब्लैक, व्हाइट और येलो तीनों ही फंगस... तीनों फंगस के बारे में 23 मई को पता चला... 5 दिन में हो गई मौत... मचा हडकंप.....

गाजियाबाद। कोरोना वायरस से संक्रमित और ब्लैक, व्हाइट, येलो फंगस से पीड़ित 59 वर्षीय एक मरीज की मृत्यु हो गई। मरीज का उपचार कर रहे डॉक्टर ने इस बारे में बताया। गाजियाबाद में शुक्रवार को एक ऐसे मरीज की मौत हो गई जो ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस से भी ग्रस्त था और इलाज के बावजूद बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर बीपी त्यागी जिन्होंने पहली बार यह दावा किया था कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के अलावा येलो फंगस भी है। उन्होंने बताया कि मरीज जो गाजियाबाद के संजय नगर इलाके का रहने वाला था और जिसमें ये तीनों फंगस बीती 23 तारीख को पता चले थे।

 


उन्होंने बताया कि ‘‘कुंवर सिंह का इलाज चल रहा था। लेकिन टॉक्सेमिया (खून का विषाक्त होना) की वजह से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उनकी मृत्यु हो गई।’’ सिंह शहर के संजय नगर से वकील थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हाल में उन्होंने उपचार के लिए उनसे संपर्क किया था। त्यागी ने कहा, ‘‘24 मई को एंडोस्कोपी जांच के दौरान उनमें ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस संक्रमण का भी पता चला था।’’ 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में मुरादनगर के 59 वर्षीय एक अन्य रोगी का भी इलाज चल रहा है, जिसमें येलो फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुरादनगर के रहने वाले राजेश कुमार के मस्तिष्क के पास फंगस संक्रमण का पता चला। उनका आधा जबड़ा हटा दिया गया है।’’ उन्हें भी टॉक्सेमिया था, लेकिन संक्रमण का स्तर कम था। मरीज का अभी फंगस रोधी उपचार चल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,957 उपचाराधीन मरीज थे और संक्रमण से अब तक 432 लोगों की मौत हुई है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...