समाज को अपने सिंन्धु सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करना अति आवश्यक: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन

 

-अ.भा.सि.सन्त समाज ट्रस्ट की बैठक बड़ोदा में सम्पन्न

बड़ौदा/भीलवाड़ा। अखिल भारतीय सन्त समाज ट्रस्ट के ट्रस्टियों, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई। ये बैठक सन्त माता माया दरबार, बड़ोदा में रखी गयी। बैठक में अनेक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सिंन्धु समाज अनेक पंथों और मत मतान्तरों के मायाजाल में फंसकर अपने सिंन्धु संस्कृति के त्योहारों, रीति रिवाजों और मान्यताओं को भूलता जा रहा है। इसी कारण से प्राचीन सिंधु संस्कृति लुप्त होने की ओर बहुत तेजी से अग्रसर है। ये बहुत बड़ी चिंता का विषय है। सन्त समाज द्वारा इस विषय पर गहन चिंतन करते हुए सभी सिंधी टिकाणो (मंदिरों) के माध्यम से सनातन धर्म और सिंधु संस्कृति के प्रचार प्रसार की कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित करने की घोषणा की गई। समाज के जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। असहाय और जरूरतमंद परिवारों के लिए चिकित्सा शिविरों और दवा वितरण की कार्ययोजना पर भी विचार हुआ। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु श्री सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और हवन यज्ञ के सामूहिक आयोजनों के अलावा श्री राम नाम लेखन पुस्तिका छपवाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। इन पुस्तिकाओं का वितरण संस्था द्वारा देश भर के सभी सिंधी टिकाणो (मंदिरों) के माध्यम से किया जाएगा। राम नाम लेखन करने वालो को विशेष प्रोत्साहित और पुरस्कृत भी किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री अयोध्या धाम में अखिल भारतीय सिंन्धु सन्त समाज ट्रस्ट द्वारा सिंन्धु सन्त सम्मेलन, श्रीराम मन्दिर दर्शन और सत्संग-सेवा कार्यक्रमों के आयोजन किया जाएगा। कुछ ही समय मे तिथि निर्धारित कर विस्तृत जानकारी सभी सदस्यों को दे दी जाएगी। इस अवसर पर सन्त माया देवी मंदिर में सत्संग प्रवचन का विशेष कार्यक्रम में विशाल भक्त समूह उपस्थित हुआ। स्वामी धर्मदास दरबार के सेवादार मंडल की सेवा अत्यंत उत्कृष्ट रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन (भीलवाड़ा), महंत खिमयादास (सतना), महंत ईश्वरदास (सतना), महंत श्यामदास (किशनगढ़), महंत आसनदास (उल्हा), महंत हनुमान राम (पुष्कर), महंत स्वरूपदास (अजमेर) स्वामी हंसदास (रीवा), महंत अर्जुनदास (अजमेर),  स्वामी तुलसीदास (भोपाल), स्वामी गुलराज (जयपुर), स्वामी अमरलाल (राजकोट), साई कमलेशलाल (बड़ोदा) साध्वी परमानन्दा (गोधरा),  दीदी पुष्पा देवी (नागपुर) सहित मुख्य ट्रस्टी, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सम्मिलित हुए।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....