CG में लैंड स्लाइड : सड़क पर गिरी चट्टानें…..कार चालक बाल-बाल बचा….चट्टान गिरने से सड़क की गई बंद.…बड़ा हादसा टला....मार्ग को खोलने में जुटा प्रशासन..... देखें लैंड स्लाइड का PHOTO...……

नया भारत डेस्क : चारामा घाट में लैंड स्लाइड हुई है। सड़क के दोनों ओर खड़ी चट्टानों के कई टुकड़े सड़क पर गिर गए हैं। बताया जा रहा है कि, जिस समय लैंड स्लाइड हुई उस समय घाट से कई वाहनों की आवाजाही हो रही थी। इस बीच एक कार चालक भी बाल-बाल बचा है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं पुराने रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है। जहां लैंड स्लाइड हुआ है, वह पहाड़ी को काटकर बनाया गया नया रास्ता था, पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को खोलने की तैयारी की जा रही है।

 

 

6sxrgo

 

इस घटना के बाद रायपुर - जगदलपुर मार्ग पिछले 1 घंटे से बंद है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें भी लगी हुई हैं। चट्टानों के टुकड़े अभी भी नीचे गिर रहे हैं। इसलिए सड़क के बीच में पड़ी चट्टानों को हटाया नहीं जा रहा है। रायपुर को जगदलपुर और आगे आंध्रप्रदेश, तेलंगाना को जोड़ने वाला यह हाईवे बेहद व्यस्त है। 24 घंटे इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रहती है। यह जल्दी नहीं खुला तो वाहनों की कतार बढ़ती जाएगी।

 

 

कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक मुख्यालय से महज 7-8 किमी दूर नेशनल हाइवे में हाल ही में पहाड़ को काट कर बीच से नई सड़क बनाई गई थी। इससे पहले पहाड़ के किनारे से घुमावदार सड़क थी जो बेहद सकरी थी। बारिश के समय अक्सर इस नई सड़क पर लैंड स्लाइड की घटना होती है। लेकिन इस समय बड़े पैमाने पर चट्टानों के टुकड़े सड़क पर गिरे हैं। आमतौर पर ऐसी चट्टानों और पहाड़ियों को सड़क की ओर पर नेट से ढांका जाता है, जिससे यदि लैंड स्लाइड हो तो पत्थर सीधे सड़क पर ना गिरे, जाल में फंसे और पहाड़ के पास ही रहें।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - वोट दो और छूट पाओ : मतदान के लिए विशेष पहल, वोटिंग के बाद एक हफ्ते तक टॉकीज में मूवी देखने पर मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट....

25/Apr/2024

CG - बंदूक की नोक पर लूट :बेखौफ हुए बदमाश, शराब दुकान में नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा, बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस के हाथ अब तक खाली.....

25/Apr/2024

CG CRIME NEWS : मां ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी बेटे की हत्या, रोज-रोज शराब के लिए मांगता था पैसे, नहीं देने पर करता था मारपीट…

25/Apr/2024

रोड नहीं तो वोट नहीं मस्तूरी के केंवटाडीह भुतहा में सरपंच व ग्रामीणों में भारी आक्रोश पिछले 5 साल से रोड की समस्या से हैं परेशान लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की हैं तैयारी पढ़े पूरी खबर

25/Apr/2024

CG- छात्रा से गैंगरेप : 8 युवकों ने छात्रा को किया किडनैप, फिर इस ने घिनौनी हरकत को दिया अंजाम, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा, बारी-बारी से 8 युवकों ने किया गैंगरेप.....