Lockdown Breking: कोरोना का कोहराम... यहां लगा लॉकडाउन.... स्कूल-कॉलेज सब बंद, घरों में कैद हुए 2 करोड़ से अधिक लोग, संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यहां की सरकार ने लिया फैसला…

Lockdown Breaking: Corona's furor... Lockdown here, School-college all closed, more than 2 crore people imprisoned in homes

Chengdu lockdown कोरोना का संक्रमण दुनिया से भले ही कम हो गया है, लेकिन चीन में अभी भी कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए चीन की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है और एक के बाद एक कई शहरों में लॉकडाउन लगा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि सरकार ने एक और बड़े शहर में टोटल लॉकडाउन लगा दिया है। इसके चलते 2 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं।

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

Chengdu lockdown मिली जानकारी के अनुसार चीन के चेंगदू शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के चलते यहां सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है, जिसके चलते दो करोड़ से अधिक लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश है। वही, जरूरी सामान के लिए प्रशासन ने घर से केवल एक सदस्य को बाहर निकलने की अनुमति दी है। बता दें कि यहां गुरुवार को 157 नए मामले सामने आए थे, जिनमें से 51 मरीजों में इस संक्रमण के एक भी लक्षण नहीं दिखाई दिए।

 

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सिचुआन प्रांत के चेंगदू के निवासियों को घरों में ही रहने को कहा गया है। जबकि शहर से आने-जाने वाली 70 प्रतिशत उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है। यह शहर आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से भी बेहद अहम है। अधिकारियों ने स्कूल के नए सेशन की शुरुआत को भी टाल दिया है। हालांकि, सार्वजनिक परिवहन का संचालन जारी है और नागरिकों को जरूरी आवश्यकता की सूरत में ही शहर छोड़ने की इजाजत है। गुरुवार को घोषित नियमों के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर किसी परिवार के एक सदस्य को जरूरी चीजें खरीदने के लिए बाहर निकलने की अनुमति रहेगी।


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...