लॉकडाउन बड़ी खबर: 20 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन.... आदेश हुआ जारी.... शादी समारोह में बस इतने लोग हो सकेंगे शामिल.... जानें ताजा गाइडलाइंस.....


देहरादून। देश में कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। लेकिन उत्तराखंड में 20 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 20 जुलाई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने नए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अब शादियों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 50 लोगों को अनुमति होगी। 

 

जिलाधिकारियों को अधिकृत किया कि यदि आवश्यक हो तो सप्ताहांत पर अपने न्याय क्षेत्र के लोकप्रिय स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या को सीमित करें। मुख्य सचिव एस एस संधू द्वारा जारी नये दिशानिर्देश में कहा गया है कि पर्यटकों के लिए कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट जो 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं हो और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, जिलाधिकारी भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटकों की आमद को देखते हुए अपने क्षेत्र में सप्ताहांत में आने वाले आगंतुकों की संख्या सीमित करने के लिए अधिकृत हैं।

 

6sxrgo

 

आदेश में कहा गया है कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना आदि का सभी स्थानों पर सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि अन्य छूट जो पहले ही दी जा चुकी हैं, जारी रहेंगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे और रविवार को बंद रहेंगे।

 

होटल और रेस्त्रां 50 फीसदी क्षमता के साथ भोजन के लिए खुल सकते हैं। नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए कोचिंग सेंटर, मॉल और जिम भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकते हैं। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क आदि बंद रहेंगे।

 

देश में टीके की अब तक 38 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोमवार को 37.03 लाख से अधिक खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों में 16,61,804 को पहली खुराक और 1,40,806 को दूसरी खुराक दी गई। देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 11,41,34,915 लोगों को पहली खुराक और 38,88,828 को दूसरी खुराक लगी है।

 

मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र, इन आठ राज्यों में 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी गई है। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश,ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयु वर्ग में 10 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीके की पहली खुराक के साथ टीकाकरण किया गया है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG Flight Service : छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, राजधानी से एक और उड़ान होगी शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल....

29/Mar/2024

CG - Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में बीजेपी का फिर पलड़ा हुआ भारी, मिला इस पार्टी का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कही ये बड़ी बात….

29/Mar/2024

Bride Groom Video: वरमाला के समय ही ज्यादा उतावला हो गया दूल्हा, हरकतें ऐसी चौंक ही जाएंगे- देखें वीडियो....

29/Mar/2024

Viral Video: दंपति ने बुजुर्ग दादी को बेरहमी से पीटा, खूब वायरल हो रहा वीडियो...

29/Mar/2024

India Pakistan Trade: भारत के साथ व्यापार करने को लेकर पाकिस्तान हो रहा 'क्रेजी', इस छटपटाहट की वजह क्या है?