बिग CG न्यूज: प्रेमी युगल की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश.... साथ जीने की कसम खाई मगर घर वाले नहीं माने.... प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली खुदकुशी... एक ही डाल पर फंदे से झूल गए दोनों.....

 


कवर्धा। प्रेमी युगल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। नदी के किनारे एक पेड़ पर युवक और उसकी प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों का इश्क पर घरवाले राजी नहीं थे। समाज और परिवार की बंदिशों से तंग आकर दोनों ने जान देने की सोची और खुदकुशी कर ली। लोगों की सूचना पर फौरन पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। घटना कवर्धा के पंडरिया इलाके के मझौली गांव की है। 

मृतक प्रेमी का नाम वाजिद खान है। उसकी शादी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई थी। दोनों मृतक ग्राम मझौली के रहने वाले थे। युगल शादी कर अलग दुनिया बसाना चाह रहे थे। लड़की के घर वाले शादी की मंजूरी नहीं दे रहे थे। क्योंकि वह नाबालिग थी। सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। 

 

6sxrgo

प्रेम संबंध के बारे में ये जानकारी भी सामने आई कि युवक की तो पहले ही शादी हो चुकी थी। वो गांव की एक नाबालिग लड़की को दिल दे बैठा दोनों के बीच संबंध बने। इन्हीं सब बातों की वजह से युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिस लड़की से उसे प्यार हुआ वो नाबालिग थी। लड़की के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। कुछ वक्त पहले लड़की के घर वालों का इसी बात पर युवक के साथ विवाद भी हुआ था।

पुलिस इस घटना के संबंध में युवक और लड़की के घर वालों से पूछताछ कर रही है। पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर दोनों लटक गए। पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद शवों को उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मुआएना किया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है। गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग जब नदी के पास नहाने आए तो उनकी नजर पेड़ से लटकी लाशों पर पड़ी और फिर ये खबर पूरे गांव में फैल गई।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....