बिग CG न्यूज: प्रेमीका के साथ 3 बच्चे के पिता कि फंदे पर लटकी मिली लाश.... साथ जीने की कसम खाई मगर.... प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली खुदकुशी... एक ही डाल पर फंदे से झूल गए दोनों…जाँच में जुटी पुलिस…..

डेस्क :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक और युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव जंगल में एक ही पेड़ पर पास-पास लटके मिले हैं। युवक तीन बच्चों का पिता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शवों को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने खुदकुशी की है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों की शिनाख्त हो गई। युवक कामता (30) और युवती एनु ध्रुव (18) दोनों एक ही गांव ग्राम कोदोहरदी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कामता शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी हैं।

 

6sxrgo

दोनों काम पर जाने की बात कह कर घर से निकले थे

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं एसडीओपी सजंय ध्रुव ने बताया कि युवक और युवती दोनों मजदूरी करते थे। दोनों 19 जून की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं था। अगले दिन गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए तो दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों ने अलग-अलग गमछे के सहारे एक ही पेड़ पर फंदा लगाया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

CG - नक्सल एनकाउंटर पर गरमाई सियासत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, बोले - नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी, इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को.......

18/Apr/2024

CG - भयंकर आगजनी : इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, इस वजह से आग लगने की आशंका.....

18/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को डबल झटका, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल.....

18/Apr/2024

पंडरिया नगर में हुआ भव्य रामनवमी उत्सव व माता का जगराता कार्यक्रम का आयोजन।

18/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं-विजय शर्मा, मोदी सरकार की योजना गरीबों के लिए,प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (जनमन) योजना के लाभार्थियों को मिलने लगा लाभ - विजय शर्मा।