CM Sai Targets Congress : ठगवा-लबरा कांग्रेसियों को इस बार नहीं देनी एक भी सीट, चुनावी सभा में सीएम साय ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इनमें छत्तीसगढ़ की महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट भी शामिल है। वहीं तीसरे चरण के लिए मतदान सभी राजनातिक दलों की तैयारी जोरों पर है। तीसरे चरण की तैयारी में जुटे सीएम साय आज बिलासपुर पहुंचे और यहां उन्होंने तोखन साहू के लिए जनसभा को संबोधित किया। वहीं, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं की ओर से चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना को बंद किए जाने के दावे को लेकर भी बड़ी बात कही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस नेता ये दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा आना बंद हो जाएगा। तो मैं कहना चाहता हूं कि महतारी वंदन योजना कभी बंद होने वाली योजना नहीं है। जब तक हम सरकार में रहेंगे महतारियों के खाते में पैसे आते रहेंगे। मैंने छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री को ये भी निर्देश दिया है कि हर महीने के पहले सप्ताह में खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएं।

इससे पहले सीएम साय ने कहा कि मैं यहां बीजेपी और पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। नरेंद्र मोदी देश को ही अपना परिवार मानते हैं। गांव गरीब मजदूर सब की चिंता करते हैं। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई। कांग्रेस की सरकार के दौरान जवानों का सिर कलम करके फुटबाल खेला जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने जब से सर्जिकल स्ट्राइक किया है पाकिस्तान की बोलती बंद है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

सीएम साय ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ठगवा लबरा कांग्रेसियों को इस बार छत्तीसगढ़ एक भी सीट लेने नहीं देना है। कांग्रेस को सबक सिखाना है। कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को अपराध, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। कोयला,शराब, गोबर सब में भ्रष्टाचार किया। भूपेश बघेल के खिलाफ भी महादेव सट्टा में एफआईआर दर्ज है। कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। कोई सिर फोड़ने का बात कर रहा कोई मोदी के मरने की बातें कह रहा है.



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
06/May/2024

CG - छात्रा से दुष्कर्म : सिकलसेल से पीड़ित नाबालिग छात्रा को प्यार में फंसाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, शादी का करता रहा वादा, गर्भवती हुई तो किया ये काम, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार......

06/May/2024

Public Holiday : सार्वजनिक अवकाश घोषित,सभी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,बंद रहेंगे फैक्ट्री-बाजार…1 करोड़ 40 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला…

06/May/2024

CG - इस विधायक ने गार्डन में रोका तो, उन्हीं के कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े ने किया ये कांड, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो…..पढ़िए क्या है पूरी खबर

06/May/2024

CG Liquor Scam : पूर्व आईएएस टुटेजा गए जेल, बढ़ी रिमांड, अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में.....इस तारीख को होगी पेशी....

06/May/2024

CG - जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के तीन आरोपी ने न्यायालय के समक्ष किया सरेंडर, अब तक इतने लोग कर चुके आत्मसमर्पण.....