OMG: व्हेल के मुंह से ‘मौत को मात’ देकर जिंदा बाहर आया शख्स.... मछली के मुंह में 30 सेकंड तक रहने के बाद जिंदा बच निकला.... जानें 30 सेकंड के खौफनाक मंजर की कहानी......

डेस्क। अमेरिकी शख्स व्हेल मछली के मुंह में 30 सेकंड तक रहने के बाद वह जिंदा बच निकला। उसको कुछ चोटें आई हैं, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में जो घटना हुई, वो किसी चमत्कार से कम नहीं। 56 वर्षीय माइकल पैकर्ड ने मौत को चकमा दिया। माइकल लॉबस्टर डाइवर हैं और यह काम पिछले 40 वर्षों से कर रहे हैं। वे समंदर से अलग-अलग तरह के जीवों को पकड़कर बाजार में बेचते हैं। 

 

उन्होंने बताया कि 'पहले मुझे लगा कि किसी शार्क ने हमला किया है। आज तो मैं मर ही जाऊंगा। मैं उसके अंदर था। सबकुछ काला हो चुका था। ऐसा लग रहा था कि यहां से बाहर नहीं निकल सकता हूं।' माइकल ने कहा कि 'जल्द ही एहसास हुआ कि ये शार्क नहीं है, क्योंकि मेरे को कोई दांत नहीं लगा था, ना ही कोई जख्म हुआ। सबकुछ ब्लैक हो चुका था। मुझे पता था कि मैं यहां से बाहर नहीं निकल सकता हूं। इसलिए अपनी पत्नी के साथ 14 और 12 साल के बेटे के बारे में सोचने लगा। इसके बाद व्हेल के मुंह से बाहर निकलने की कोशिश शुरू कर दी।

 

6sxrgo

 

माइकल ने कहा कि 'व्हेल अपना सिर हिलाने लगी। एकदम से मुझे रोशनी दिखाई दी और अगले ही पल मैं समंदर में था। उसने मुझे बाहर फेंक दिया। करीब 30 सेकंड तक व्हेल के मुंह में रहा। मुझे यकीन नहीं हो पा रहा था कि कैसे बाहर निकल आया। माइकल के मित्र जोशिय्याह मेयो ने उसे समुंदर से बाहर निकाला, जो उसकी नाव पर सवार थे। मेयो ने बताया कि अचानक ही नाव के सामने पानी का बड़ा गुब्बारा फूटा, जिसके साथ माइकल पैकार्ड भी बाहर निकल आए। रोज की तरह शुक्रवार सुबह समंदर के हेरिंग कोव बीच पर थे। उन्होंने बताया कि वे समंदर में गोता मारते हुए 35 फीट गहराई में चले गए। इस दौरान उन्हें व्हेल ने निगल लिया। माइकल ने बताया कि एकदम से मुझे तेज धक्का लगा और फिर अंधकार छा गया।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......

26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी

26/Apr/2024

CGPSC Scam : पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जारी किया बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ......