3 की मौत बड़ा हादसा: श्रद्धालु से भरी नाव पलटने से कई श्रद्धालु नदी में डूबे,अभी भी कई लापता… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी….

मध्यप्रदेश : प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले में चम्बल नदी पार करते समय 17 श्रद्धालु पानी में बह गए हैं, इनमें से आठ लोग तैरकर राजस्थान की तरफ बाहर निकल आये जबकि सात लोग पानी में डूब गए। घटना के बाद गोताखोरों ने तीन लोगों के शव पानी से बाहर निकाल लिए हैं। वहीं, अभी तक चार लोग लापता हैं। घटना टेंटरा थाना क्षेत्र स्थित रायडी-राधेन घाट की है। चम्बल में डूबने वाले सभी श्रद्धालु शिवपुरी जिले के बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुशवाह समाज के लोग शिवपुरी से पैदल-पैदल करौली माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। जो कि चंबल नदी पार करते समय बह गए, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जानकारी लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के सिलायचौन गांव निवासी कुशवाह समाज के 17 लोग पैदल-पैदल करौली माता मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे। श्रद्धालुओं में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। शनिवार की सुबह श्रद्धालु मुरैना जिले के टेंटरा थाना क्षेत्र स्थित रायडी-राधेन घाट पर चम्बल नदी पार कर रहे थे, इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी लोग बहने लगे। बताया जा रहा है कि इनमें से आठ लोग तैरकर नदी के दोनों घाटों पर पहुंच गए जबकि सात लोग पानी में डूब गए।

दो घंटे की मेहनत के बाद गोताखोरों ने एक महिला सहित तीन लोगों के शव पानी से बाहर निकाले। सीएम ने जताया शोक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल नदी में हुए दुखद हादसे का संज्ञान लिया और हादसे पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन आवश्यक संसाधन के साथ घटनास्थल पर है, एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है, स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में बह गए लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू एवं आवश्यक मदद की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय सीएमओ द्वारा की जा रही है।

 

6sxrgo




DC53-FED1-8212-4670-9-FAE-B6896-C851658

B418-E73-C-6663-4023-BF35-25-CEAB5-C025-E

f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Mar/2023

CG नियमितिकरण ब्रेकिंग : कर्मचारियों के नियमितिकरण पर सीएम भूपेश बघेल का आया जवाब- “नियमितीकरण की नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है”…पढ़िए नियमितिकरण को लेकर CM भूपेश का जवाब….

22/Mar/2023

CG संपदा अधिकारी सस्पेंड : कमिश्नर की बड़ी कार्यवाही,संपदा अधिकारी निलंबित...यहां बड़ी लापरवाही...जानिए मामला…

22/Mar/2023

CG 2 जवानों की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा,पिकअप बाइक की टक्कर से दो जवानों की मौत,एक जवान की हालत गंभीर….

22/Mar/2023

CG:विद्युत वितरण केंद्र की स्वीकृति मिलने से भिभौरी वासियों ने बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया

22/Mar/2023

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू,पूरे 110 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे हैं ऐसे दुर्लभ संयोग,जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और नियम…