40 मौतें बड़ा हादसा: 6 मंजिला फैक्ट्री में लगी भीषण आग.... अब तक 40 लोगों की मौत.... जान बचाने के लिए इमारत से नीचे कूद पड़े लोग.... 30 घायल..... कई लापता.....

डेस्क। 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। बांग्लादेश की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग ऊपर मंजिल से आग बचाने के लिए नीचे कूद गए। दर्जनों लोग अभी लापता हैं। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग फैक्ट्री के भीतर फंसे हुए हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि फैक्ट्री में बहुत से लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

 

एक मजदूर ने बताया कि तीसरी मंजिल पर जब आग लगी तो सीढ़ियों पर लगे दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे। इस दौरान उस मंजिल पर 48 लोग थे। मैं नहीं जानता उनका क्या हुआ। एक अन्य मजदूर ने बताया कि आग लगने के बा 13 मजदूर छत की ओर भागे और देखते ही देखते काला धुआं भर गया।

 

6sxrgo

 

मजदूर ने कहा कि आग लगने के वक्त फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर मौजूद थे। सुरक्षा नियमों को न मानने के चलते बांग्लादेश में आग की घटनाएं आम बात हैं। पिछले साल फरवरी में भी ढाका में ही कुछ अपार्टमेंट में आग लग गई थी। इस हादसे में 70 लोगों की जान गई थी।

 

पुलिस ने बताया रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर शुक्रवार सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कितनी मौतें हुई हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। एक बार आग पर काबू पा लिया जाए, उसके बाद फैक्ट्री के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं और कई लोग इमारत से कूदने पर घायल हो गए हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

Viral Video: दंपति ने बुजुर्ग दादी को बेरहमी से पीटा, खूब वायरल हो रहा वीडियो...

29/Mar/2024

India Pakistan Trade: भारत के साथ व्यापार करने को लेकर पाकिस्तान हो रहा 'क्रेजी', इस छटपटाहट की वजह क्या है?

29/Mar/2024

‘Mirzapur-3’ Release Date : भौकाल मचाने वापस आ रहे गुड्डू भैया, दर्शकों का इंतजार होने वाला है खत्म, यहां देखें कब आ रही ‘मिर्जापुर-3’

29/Mar/2024

Train Ka Video: चलती ट्रेन में महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश, फिर जो हुआ- देखें वीडियो...

29/Mar/2024

Income Tax Rules Change: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! 01 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के ये बड़े नियम, यहां जानें डिटेल्स...