18 लोग जिन्दा जले: केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग.... 15 महिला समेत 18 की दर्दनाक मौत.... कई अब भी फंसे.....

पुणे। पुणे के घोटावाडे फाटा इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लग गई है। केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने इस घटना में कंपनी के 18 कर्मचारियों की मौत होने की पुष्टि की है।  पुणे के घोटावडे फाटा में एक कंपनी की सैनिटाइजर के निर्माण की इकाई में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय यूनिट के अंदर 37 कर्मचारी काम कर रहे थे। 20 श्रमिकों को बचा लिया गया है। अब तक 18 के शव बरामद किए जा चुके हैं।

 

आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय दमकल विभाग के बहुत सारे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुणे में एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में कम से कम छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं हैं।अग्निशमन विभाग ने कहा है कि मौके पर 18 लोगों के शव मिले हैं। पांच लोग लापता हैं। अग्निशमन विभाग के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात 37 कर्मचारियों में से 19 को बचा लिया गया है। इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग ने कहा है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। मौके पर आठ फायर टेंडर्स मौजूद हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। 

 

6sxrgo

 

केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से इस आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दूर से ही धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा था। एसवीएस एकुआ टेक्नोलोजीज़ की केमिकल की ये फैक्ट्री है। आग लगने के बाद अलग अलग तरह की गैस फैल गई है, जिसके चलते आग बुझाने में दिक्कतें आईं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें हवा, पानी और भूतल उपचार रसायन (केमिकल) का विनिर्माण, आपूर्ति और निर्यात का काम होता है।

 

भीषण आग की इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र में पुणे की एक फैक्ट्री में आग लगने से लोगों की मौत हुई है, जिससे दुखी हूं। दुख में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।" पीएमओ की ओर से ट्वीट किया गया, "प्रधानमंत्री ने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से महाराष्ट्र के पुणे की इंडस्ट्रियल यूनिट में आग लगने से मरने वालों के परिवारजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवज़े का एलान किया है। जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।"

 

पीएमआरडीए पुणे के चीफ पोटफोड़े ने कहा, "आग तब लगी जब प्लास्टिक पैकिंग का काम चल रहा था। धुआं इतना ज्यादा था कि महिला कर्मचारियों को भागने का कोई रास्ता ही नहीं मिला। हमने 18 शव बरामद किए हैं, जिनमें 15 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है।"

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....

29/Mar/2024

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या... रोज-रोज बहू से झगड़ा करने पर और नशे में आए दिन मारपीट करने पर उतारा मौत के घाट....

29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....

29/Mar/2024

लोहण्डीगुड़ा मण्डल में लोकसभा चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी सहयोजक सहसंयोजक की बैठक सम्पन्न हुआ...