बिग CG न्यूज: MP पुलिस ने CG में की कार्रवाई.... पकड़ी नकली नोटों की फैक्ट्री.... मास्टरमाइंड किराए के कमरे में नोट छापकर सोशल मीडिया की मदद से करता था सप्लाई.... 54 लाख के नोट और 1 करोड़ का कागज जब्त......

दुर्ग 18 जुलाई 2021। भिलाई में नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा है। यहां से एक आरोपी को पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह 50 लाख रुपए के नकली नोट चला चुका है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए के नकली नोट छापने की फिराक में था। मास्टरमाइंड के पास से 54 लाख रुपए के नकली नोट समेत नोट बनाने वाली सामग्री जब्त की है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया पूछताछ के बाद आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई। हालात देखकर पुलिस भी दंग रह गई। यहां नकली नोट छापने का कारखाना चलाया जा रहा था। आरोपी यहां 2000, 500 आरे 200 रुपए के नकली नोट छापता था। यहां से 54 लाख 37 हजार 200 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। 

 

उसके पास से 5 प्रिंटर, 2 पेपर कटर, लैपटॉप, एलईडी मॉनिटर, सीपीयू, लैमिनेटर, वाटर मार्क फ्रेम, नकली नोट फ्रेम, स्पेशल इंक जब्त किया है। नकली नोट में इस्तेमाल करने वाला एक करोड़ रुपए का कागज भी जब्त किया गया है। राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि 26 जून को जीरापुर के इंदर चौराहे से शंकर व रामचंद्र नाम के दो लोगों को एक लाख रुपए के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। 

 

दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर आगर जिले के आरोपी कमल यादव को पकड़ा। कमल यादव ने पूछताछ के बाद नोटों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से लाना बताया गया। साइबर सेल की मदद से ऑपरेशन सीजी के तहत टीम को छत्तीसगढ़ भेजा गया। यहां भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने एक मकान से मास्टरमाइंड को पकड़ा।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

17/Apr/2024

प्रधानमंत्री आवास से मिला गरीबो को पक्का छत ,तीन करोड़ लोगों को अगले पाँच वर्षों में मिलेगा अपना पक्का मकान - विजय शर्मा देश के 50 प्रतिशत आबादी माताओं के पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा ,पक्का मकान,पक्का शौचालय ,हर घर नल से जल और उज्वला गैस के बाद अब मिलेगा सोलर पैनल से बिजली - विजय शर्मा

17/Apr/2024

IMD Alert : इन राज्यों में बारिश ओले गिरने का अलर्ट,10 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम पूर्वानुमान…

17/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव में भाजपा की बल्ल-बल्ले, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ ने बीजेपी प्रदेशाध्‍यक्ष को सौंपा पत्र, लिखी ये बड़ी बात....

17/Apr/2024

CG Politics : चुनावी मैदान में उतरे टीएस बाबा, तपती दोपहरी में प्रचार और कार्यकर्ताओं को कर रहे रिचार्ज, बोले - आगे 4 साल.....