*किसान मोर्चा के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम तहसीलदार को को सौंपा ज्ञापन .... समितियों में खाद की कमी का है मामला.....*


भैयाथान - संदीप दुबे - प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल  व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकरण साहू के मार्गदर्शन में भैयाथान व भटगावँ मंडल के किसान मोर्चा के द्वारा  मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के भूपेश सरकार के नाकामी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया । साथ ही खाद की कमी व किसानों के परेशानियों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।  इस अवसर पर  उपस्थित भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश  महामंत्री सत्यनारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी, किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रकाश दुबे, भाजयूमो जिला महामंत्री शांतनु गोयल, मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू , भटगावँ मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, सीताराम कुशवाहा व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और  कहा कि  कि,छत्तीसगढ़ के सहकारी समितियों में खाद की किल्लत से किसानों को काफी परेशानी हो रही है, कांग्रेस सरकार की ढाई साल का कार्यकाल पूर्णरूप से कुशासन का कार्यकाल रहा है, यह सरकार किसान विरोधी है बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई है, पर किसानों के हित में किये वादे को यह सरकार भूल चुकी है। भूपेश सरकार के नाकामी के कारण  सही समय में किसानों को खाद यूरिया नहीं  मिल पा  रहा है  किसान खाद यूरिया के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं इसके बाद भी खाद यूरिया नहीं मिल पा रहा है जबकि धान के फसल की थराई व  रोपाई का कार्य  प्रारम्भ हो चुका है इस समय किसानों को यूरिया राखड़ खाद की काफी आवश्यकता है पर प्रदेश की भूपेश सरकार इसकी पूर्ति नही कर पा रही है। नेताओं ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की पंद्रह वर्षों तक सरकार रही पर किसानों को कभी भी खाद यूरिया की कमी नहीं हुई थी  धान की फसल बुआई से पूर्व ही किसानों को खाद मुहैया करा दिया जाता था, परंतु कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में ही किसान राखड़, खाद, व यूरिया के लिए  परेशान हैं। इस कार्यक्रम के दौरान सुनील साहू, लालचंद शर्मा, अजय अग्रवाल, विराठ सिंह, शिव पाण्डेय, अमन सिंह, प्रदीप सारथी, कुमरेश दुबे, रामऔतार देवांगन, कृष्णचंद जायसवाल, संदीप दुबे ,       अभिषेक गुप्ता ,नितिन तिवारी, अनूप जायसवाल, मोबिन खान, मनीष यादव, हृदय सिंह, अजित दुबे, उमा सैनी, देव सैनी, सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....