CG - मियां…बीबी…और….वो…..: शादीशुदा महिला पति के मोबाइल में अनजान महिला की फोटो देख भड़की…. अफेयर की शक में पति - पत्नी में हुआ था विवाद,फिर जो हुआ…पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर पति को उतारा मौत के घाट….फिर रात भर शव के पास…पढ़िये पूरा मामला……….

 

 

डेस्क :- छत्तीसगढ़ के कोरिया में युवक के मोबाइल पर किसी अन्य महिला की फोटो देखकर पत्नी भड़क गई। उसने रात को सोते हुए पति के सिर पर सिल पटक दिया। फिर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पति को मारने के बाद रातभर वहीं बैठी रही। अगले दिन जब सोमवार को युवक का दादा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। उसकी पत्नी गायब थी। बाद में पता चला कि पत्नी ने थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।

 

6sxrgo

 

 


 

जानकारी के मुताबिक, सारा पहाड़ पारा निवासी भूपेंद्र राजवाड़े (26) की शादी दो साल पहले मांजापारा की रहने वाली अनुराधा से हुई थी। दोनों को एक साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि युवक रविवार देर शाम बाजार से लौटा। इसके बाद वह खाना खाने के बाद सो गया। इस दौरान अनुराधा उसका मोबाइल देख रही थी। मोबाइल में किसी अन्य महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। उसने आंगन में चरपाई पर सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी।

 

 

 

 

घर में फैले खून को साफ किया, पति की लाश से कपड़े भी बदले अगले दिन जब युवक के दादा करणसाय घर पहुंचे तो उन्होंने भूपेंद्र की लाश देखी। पत्नी अनुराधा गायब थी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि अनुराधा को उन्होंने सुबह गांव से बाहर जाते हुए देखा था। बताया कि अनुराधा ने हत्या के बाद घर में फैले खून को पोंछा लगाकर साफ किया।

 

 

 

भूपेंद्र के शव से कपड़े भी बदल दिए। वह पूरी रात कमरे में ही थी और सुबह होते ही गांव से बाहर चली गई। पुलिस ने घर से खून लगे कपड़े, सिल, टांगी व अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

 

 

 

 

 

पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र सोलर फिटिंग का काम करता था। कुछ महीनों से वह जिले के बिहारपुर में रहकर ही अपना काम देखता था। इस दौरान वह 15-20 दिनों तक घर नहीं जाता था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होता था।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि मोबाइल पर महिला की फोटो देखकर वह भड़क गई। इसके बाद अनुराधा ने सोते हुए भूपेंद्र की हत्या कर दी। पहले उसने छिपाने का प्रयास किया, पर फिर सरेंडर कर दिया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...

25/Apr/2024

CG - जगदलपुर की निहारिका मोदी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि...

25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...