VIDEO: सरकारी कार्यक्रम में मंच से गिरे मंत्री.... मची अफरा-तफरी.... 10 फीट चौड़े मंच पर थे 25 लोग.... उतरते समय गमले से टकराकर गिरे मंत्री.... अंदरूनी चोट भी लगी.... अस्पताल में भर्ती.... देखें VIDEO.....


ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार सुबह ग्वालियर में एक सरकारी कार्यक्रम में मंच से गिर गए। अंदरूनी चोट लगने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। तोमर यहां हो रहे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उसी दौरान मंच से वो नीचे गिर पड़े। उन्हें अंदरूनी चोट आयी है। कार्यक्रम बागवानी बोर्ड के दफ्तर के उद्घाटन का था। 

 

कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर के उद्घाटन का मंच सजा था। 10 फीट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंच पर थे। जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो ऊर्जा मंत्री अपने समर्थकों की ओर देखते हुए उतरने लगे। इसी समय उनका पैर एक गमले से टकराया और वो फिसलकर करीब 3 फीट ऊंचे मंच से गिर गए।

 

6sxrgo

 


जब ऊर्जा मंत्री मंच से उतरते समय नीचे गिर तो कुछ समय के लिए वो कुछ बोल भी नहीं पाए। पैर और कमर पकड़कर बैठे रह गए। आसपास के लोगों ने उनको सहारा दिया और मुंह से मास्क हटाकर सांस लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे नीचे आ रहे थे। यहां अपने कुछ समर्थकों की ओर देखने के चक्कर मे उनका पैर गमले पर पड़ा और वह नीचे आ गिरे।

 


ऊर्जा मंत्री पैर और कमर के बल जमीन पर गिरे। उनका शरीर भारी होने के कारण वह उठ नहीं पाए। मंत्री तोमर को गिरता देख आसपास खड़े उनके समर्थकों ने उनको उठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पैर में चोट बताई है। अभी एक्स-रे कराया जा रहा है। डॉक्टर ने पैर में चोट आने की बात कही है। साथ ही शरीर में भी कई जगह अंदरूनी चोट लगी हैं।

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....