CG विधायक बाल-बाल बचे : विधायक के रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला, इतने जवान घायल, एक शहीद,सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी…….

डेस्क :- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को करीब ढाई घंटे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में ITPB का एक जवान के शहीद हो गया और एक के घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का इस इलाके में आज दौरा भी था। उनके लिए ही रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) निकली थी। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में मुठभेड़ आमदई और शिव मंदिर के बीच चल रही है। थाना छोटेडोंगर से ITBP 45वीं बटालियन के जवान ROP ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दौरान सुबह करीब 10 बजे कैंप अमदई घाटी में डोंगर हिल्स की ओर जाने वाले मोड़ के पास पहले से घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

शहीद जवान राजस्थान का रहने वाला
मुठभेड़ के दौरान ITBP के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले थे। वहीं एक अन्य जवान घायल है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुठभेड़ जारी होने के चलते आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। फिलहाल अफसर इस पर नजर बनाए हुए हैं।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

करोड़ों का कारोबार...RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 रुपये जुर्माना, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

19/Apr/2024

CG - मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी, 10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...

19/Apr/2024

Lok sabha Chunav 2024 First Phase Voting : पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने किया मतदान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है’

19/Apr/2024

RAIPUR BREAKING : एक बार फिर यहाँ लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट

19/Apr/2024

Lok Sabha Election : ‘वोट का मरहम लगाकर...', राहुल गांधी ने इस अंदाज में लोगों से की मतदान की अपील