बड़ी खुशखबरी: बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा.... मोदी सरकार ने महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया.... तीन किश्तों को मिलाकर बढ़ेगा DA…. कैबिनेट ने दी मंजूरी.... जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?......

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 18 महीने यानि डेढ़ से अटका महंगाई भत्ता का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 28 फीसदी करने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा और साथ ही पिछले 18 महीने से रुके DA का भी भुगतान हो जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी हो गया है, जो अभी तक 17 फीसदी है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए है। इसमें 11 फीसदी महंगाई भत्ता जोड़ दिया गया है। सितंबर में इसका भुगतान होगा। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता एक साथ मिल जाएगा। सितंबर महीने की सैलरी के साथ तीनों किस्त आएंगी। सरकार सितंबर में सैलरी के साथ जुलाई 2021 और अगस्त 2021 का एरियर भी देगी। सैलरी कितनी बढ़ेगी यह जानने के लिए आपको अपनी बेसिक सैलरी चेक करनी चाहिए। साथ ही इसके बाद अपने मौजूदा DA की जांच करें। फिलहाल DA 17 फीसदी है जो बहाली के बाद 28% हो जाएगा।

 


आज के फ़ैसले के मुताबिक़ 1 जनवरी 2020 , 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से लागू होने वाली तीनों किस्तों पर लगी रोक हटा दी गई है। रोक हटने के बाद तीनों किस्तों को मिलाकर कुल 11 फ़ीसदी की बढोत्तरी होगी। यानि महंगाई भत्ते की दर वर्तमान के 17 फ़ीसदी से बढ़कर 28 फ़ीसदी हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फ़ायदा होगा। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार की ओर से 1 जनवरी, 2020 से डीए को रोक दिया गया था। बाद में इसे 1 जुलाई, 2021 तक रोका गया। लेकिन अब जब डीए को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में कुछ फैसला हुआ है, तब सितंबर से कर्मचारियों को इसका लाभ फिर से मिल सकता है।

 

दरअसल कोरोना शुरू होने के बाद से महंगाई भत्ते की बढोत्तरी पर रोक लगी हुई थी। पिछले साल कोरोना महामारी शुरू होने के बाद अप्रैल के महीने में केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते की दो किस्तों को जारी करने पर रोक लगा दी थी। चूंकि महंगाई भत्ते की क़िस्त हर छह महीने पर जारी की जाती है। एक बार 1 जनवरी से जबकि दूसरी बार 1 जुलाई से। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के DA की तीन किस्तें आनी बाकी थीं। कोरोना संकट के दौरान सरकार की ओर से DA पर रोक लगा दी थी। अब DA बढ़ने के बाद सितंबर से बंपर सैलरी आने की उम्मीद है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

Airtel Best Recharge Plan : Airtel लेकर आया है तगड़ा ऑफर! एक रिचार्ज और सालभर की छुट्टी, मिलेगा भरपूर डेटा और OTT का एक्सेस, यहाँ देखें पूरी प्लान डिटेल...

23/Apr/2024

Benefits of Eating Jaggery at Night : रात को सोने से पहले जरुर खाएं गुड़, मिलेंगे कई चौकाने वाले फायदे, जाने सेवन करने का सही का तरीका...

23/Apr/2024

Home Decor Tips : पुरानी साड़ी से घर को दे बेहद आकर्षक खूबसूरती, इस तरह से करें होम डेकॉर, हर कोई रह जायेगा देखते...

23/Apr/2024

Shraddha Kapoor Viral News : सेल्स गर्ल बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, शॉप में दिखी ज्वेलरी बेचते, देखें मजेदार विडियो...

23/Apr/2024

CG - युवक की हत्या : राजधानी में दो गुटों में जमकर चली चाकूबाजी, एक युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर.....