वैक्सीनेशन पर बड़ी खबर: मोदी सरकार इस स्वदेशी कंपनी से कोरोना वैक्सीन के 30 करोड़ डोज खरीदेगी.... 1500 करोड़ का एडवांस पेमेंट भी किया जाएगा.... तीसरे फेज का चल रहा ट्रायल....

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ी डील फाइनल कर ली है। मोदी सरकार ने हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई से वैक्सीन की 30 करोड़ डोज का करार किया है। ये वैक्सीन अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच बनाई जाएंगी और स्टोर की जाएंगी। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए कंपनी को 1500 करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट किया गया है। केंद्र सरकार बायोलॉजिकल-ई को काफी सपोर्ट कर रही है। इसकी वजह है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन उत्पादन चाहती है, जिससे देश के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट किया जा सके। 

 


इसलिए सरकार ने कंपनी को क्लीनिकल ट्रायल के लिए 100 करोड़ रुपए के अलावा रिसर्च के लिए अन्य मदद मुहैया कराई हैं। पहले और दूसरे फेज के ट्रायल में पॉजिटिव रिजल्ट दिखने के बाद बायोलॉजिकल-ई अब वैक्सीन के तीसरे फेज का क्लीनिकल ट्रायल कर रही है। यह वैक्सीन एक आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। खास बात यह भी है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सिन के बाद यह दूसरी मेड इन इंडिया वैक्सीन होगी।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

 

सीरम सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन का इस्तेमाल वैक्सीनेशन ड्राइव में किया जा रहा है। रूस की स्पुतनिक-वी को भी भारत में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा DRDO ने कोविड की रोकथाम के लिए 2-DG दवा बनाई है। इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को भी मंजूरी दे दी गई है। यह एक पाउडर होता है, जिसे पानी में घोलकर दिया जाता है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया था कि दिसंबर 2021 तक भारत के हर नागरिक को कोरोना की वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....

19/Apr/2024

करोड़ों का कारोबार...RBI ने इस बैंक पर लगाया 2 रुपये जुर्माना, जान‍िए क्‍या है पूरा मामला?

19/Apr/2024

CG - मतदान के चंद घंटे पूर्व भी भाजपा में शामिल होने का क्रम जारी, 10 अधिवक्ताओं सहित 50 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता...

19/Apr/2024

Lok sabha Chunav 2024 First Phase Voting : पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने किया मतदान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है’

19/Apr/2024

RAIPUR BREAKING : एक बार फिर यहाँ लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेट