खेर माई रानीगंज पहुंच मार्ग का प्रकरण पहुचा लोकोपयोगी अदालत
पन्ना (म. प्र.)। लोकोपयोगी सेवाओ से संबंधित विवाद को सुलझाने के लिये, श्री एच.पी. बंशकार अध्यक्ष महोदय, लोकोपयोगी सेवाओ से संवंधित लोक अदालत, पन्ना जिला पन्ना म.प्र. के समक्ष, दिनांक 17/12/2024 को आवेदक महंत पंडित राजेश दीक्षित एडवोकेट अध्यात्मिक नाम महंत पंडित राजेश्वरानन्द जू, द्वारा पन्ना जिला मे नगर पालिका क्षेत्र पन्ना, के अन्तर्गत आने बाले मोहल्ला रानीगंज के अन्तिम छोर में स्थित खेर माई मंदिर, जो कि श्रृद्धालुओ की आस्था के केन्द्र है।
जहां पन्ना व आसपास के धार्मिक जन सुबह 04 बजे से पूजा-पाठ करने जाते है व कई धार्मिक आयोजन आयोजित होते है। उक्त मंदिर शहर के अंत मे स्थित है, जहा से वन विभाग की सीमा भी प्रारंभ होती है। उक्त स्थान के समीप ही अभी पिछले 04 वर्ष पूर्व एक नर भालू ने पति व पत्नि दोनो के उपर हमला कर उनकी मृत्यु कारित कर दी थी।
उक्त मंदिर तक जाने के लिये जो प्राकृतिक सडक बनी हुई है। वह बहुत जर्जर हालत मे है दो पहिया वाहन भी मंदिर तक बहुत मुश्किल से पहुंच पाते है। सडक मोटरेबल नही है। सडक मे विधुत प्रकाश की भी सुमुचित व्यवस्था कराया जाना व उक्त मार्ग मे वन विभाग व तथा पुलिश बिभाग द्वारा चौकी निर्माण कराया जाकर सडक को सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है।
ताकि उक्त मार्ग मे यातायात निर्वाध मोटरेवल व सुरक्षित रहे । मार्ग का निर्माण कराया जाना व्यक्तियो की सुरक्षा हेतु अत्यन्त आवश्यक है। अनावेदकगण (01) मुख्य सचिव, म.प्र. शासन भोपाल (02) प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन मंत्रालय, म.प्र. शासन भोपाल (03) प्रमुख सचिव, गृह मंत्रालय, म.प्र. शासन भोपाल (04) प्रमुख सचिव, वन मंत्रालय, म.प्र. शासन भोपाल (05) प्रमुख सचिव, स्थानीय प्रशासन मंत्रालय, म.प्र. शासन भोपाल (06) जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर पन्ना म.प्र (07) पुलिश अधीक्षक पन्ना जिला पन्ना म.प्र. (08) वन मण्डलाधिकारी, उत्त्तर वृत्त पन्ना जिला पन्ना म.प्र. (09) मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पन्ना जिला पन्ना म.प्र. उक्त कार्य को कराने तथा व्यक्तियो की सुरक्षा के लिये मध्य प्रदेश शासन मे नियुक्त अधिकारी है।
अनावेदक गण अपना विधिक कार्य सेवा शर्तों के अनुसार नही कर रहे जो कि अपने अधीनस्थो से विधि अनुरूप कार्य कराने मे अक्षम रहे है। जिससे विधि का उलंघन होता है। आवेदक द्वारा उक्त आवेदन-पत्र माननीय न्यायालय मे जन सुबिधा को ध्यान में रख कर व्हिसिल व्लोवर के रूप मे प्रस्तुत किया गया है।