चारागाह विकास के लिए गौठाने में रोपे गए नेपियर घास पशुओं के लिए साल भर रहेगी चारे की व्यवस्था

*सुकमा 30 जूलाई 2021/* छत्तीसगढ़ शासन की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना के अंतर्गत जिले के स्वीकृत 80 गौठानों में चारागाह का विकास किया जा रहा है। इस योजना के तहत् पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के तीनों विकासखंडों के गौठान ग्रामों के चारागाह स्थल में पशुओं के लिए पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु हाईब्रिड नेपियर घास का रोपण किया गया है। चारागाह हेतु आरक्षित भूमि को तार से फेंसिंग कर संरक्षित किया गया तथा सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। नेपियर घास से 4-5 वर्षों तक हरा चारा का उत्पादन किया जा सकता है। एक बार घास की कटाई करने के बाद उसकी शाखाएं पुनः फैलने लगती है और 40 दिन बाद कटाई हेतु पुनः तैयार होती है। हाईब्रिड नेपियर घास में क्रुड प्रोटिन 8-10 फीसदी, क्रुड रेशा 30 फीसदी और कैल्सियम 0.5 फीसदी होता है। इसके अलावा 16-20 फीसदी शुष्क पदार्थ, 60 फीसदी पाचन क्षमता और 03 फीसदी औक्सालेट होता है।

*133.7 एकड़ भूमि पर रोपे गए नेपियर घास*

खबरें और भी

 

6sxrgo

 डॉ एस. जहीरूद्दीन, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग सुकमा ने बताया कि जिले में 88 गौठान स्वीकृत है जिसमें 80 चारागाह (विकासखण्ड सुकमा 22, छिदगढ 39 एवं काण्ेटा 19) स्वीकृत है। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा के निर्देशानुसार गौठान के 133.7 एकड़ भूमि में पशुधन विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं गौठान प्रबंधन समिति के स्व-सहायता समूह द्वारा हाईब्रिड नेपियर घास का रोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। हरा चारा उत्पादन की सत्त निगरानी हेतु विकासखंड स्तर पर विभागीय निरीक्षण दल का गठन भी किया गया है। 

*स्व-सहायता समूहों को होगी शुद्ध आय*

 नेपियर घास रोपण कार्य के संबंध में स्व-सहायता समूहों एवं विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चारागाह विकास कार्य के संचालन का जिम्मा संबंधित गौठान के गौठान प्रबंधन समिति की निगरानी में स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। इस हेतु स्व-सहायता समिति के सदस्यों को चारे के रख रखाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया है। हरा चारा उत्पादन से होने वाली शुद्ध आय स्व-सहायता समूह के सदस्यों की आय होगी। जिले में चारागाह विकास कार्य का संचालन होने से गौठान के पशुओं को हरा चारा उपलब्ध होगा एवं गौठान प्रबंधन समिति तथा स्व-सहायता समूहों को आय अर्जित करने की सफल योजना है जो कि जिला सुकमा आगामी समय में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..