धमतरी ब्रेकिंग : बियासी के लिए गए किसान की विद्युत तार की चपेट में आने से किसान व अपने दो बैल सहित मौके पर ही...

धमतरी जिले के भखारा में शुक्रवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है बियासी के लिए गए किसान  के विद्युत तार टूटने के बाद करंट की चपेट में आने से अपने दो बैल सहित मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई...
 मिली जानकारी के अनुसार भखारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी इतवारी राम 62 वर्ष पिता धरम साहू शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कोलियरी रोड अपने खेत में बियासी के लिए गया हुआ था। खेत मे काम करते वक्त शाम लगभग 4:30 बजे अचानक वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का विद्युत  तार टूट कर गिर पड़ा।तार में प्रवाहित करंट की चपेट में किसान और बैल आ गए।आसपास के लोगों ने जब इनको छटपटाते देखा तो सूचना देकर  लाइट बंद कराई गई।तब तक किसान इतवारी राम और दोनों बैलों की मौत हो चुकी थी।
 सूचना मिलने पर मृतक के पुत्र चोवा राम ने भखारा थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरुद भेजने की तैयारी की। 2 दिनों में 2 बड़े हादसे से भखारा भठेली क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...