छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व तीजा : महिलाएं आज खाएंगी करू भात,कल रहेंगी उपवास...!

धमतरी...छत्तीसगढ़ में महिलाओं का प्रमुख त्योहार हरितालिका तीज गुरुवार 9 सितंबर को मनाया जाएगा।परंपरा अनुसार बेटियां मायके पहुंचती है जिसकी वजह से बसों में जमकर भीड़ नजर आई। मायके वालों द्वारा बेटियों को कपड़े सहित सिंगार का समान दिया जाता है इस वजह से कपड़ा दुकानों में भी भीड़ रही। बुधवार शाम को महिलाएं करू भात खाएंगी और गुरुवार को निर्जला तीज का उपवास रखेंगी।

हरतालिका तीज व्रत का महत्व...

 

 

6sxrgo

हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। माना जाता है कि हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इस तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।तभी से मनचाहे पति की इच्छा और लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है।इस व्रत पर सुहागिन स्त्रियां नए वस्त्र पहनकर, मेंहदी लगाकर, सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं।

 

हरतालिका तीज व्रत के नियम... 

ये व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद जल पीकर व्रत खोलने का विधान है। इस दिन व्रत रखकर रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन और भगवान का ध्यान किया जाता है। अगले दिन सुबह पूजा के बाद किसी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार का सामान, वस्त्र, खाने की चीजें, फल, मिठाई आदि का दान करना शुभ माना जाता है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

BREAKING बड़ा हादसा: महानदी में 70 लोगों से भरी नाव पलटी,7 की मौत, एक महिला का शव बरामद,बाक़ी लोग….कलेक्टर-SP घटनास्थल के लिए रवाना…

19/Apr/2024

CMAT 2024 Application: बढ़ गई CMAT 2024 की रजिस्ट्रेशन की तारीख, जानें अब कब तक कर सकते हैं आवेदन...

19/Apr/2024

Flipkart Super Cooling Days Sale: एसी जैसी ठंडी हवा देते हैं ये कूलर्स, सेल ऑफर में आया बंपर डिस्काउंट....

19/Apr/2024

Tips to Lower Electric Bill in Summer: गर्मी के दिनों में AC कर रहा है जेब खाली, रट लें ये टिप्स कम आएगा बिजली बिल....

19/Apr/2024

Vivo Y03 Launch Soon: Vivo का जबरदस्त कैमरे वाला एक और फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने कंफर्म की डेट...