आदर्श गौठान परेवाडीह में ढाई एकड़ क्षेत्र में ले रहीं सब्जीवर्गीय फसलें...आय में वृद्धि के साथ समूह की महिलाओं की जागी इच्छाशक्ति...

धमतरी, 15 सितंबर 2021/ प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना से गौठानों के जरिए गांव की महिलाएं स्वावलम्बन की ओर कदम बढ़ा रही हैं। एक ओर उनकी आय में वृद्धि हो रही है, वहीं इससे उनमें इस कार्य को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति भी जागृत हुई है। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम परेवाडीह के स्वसहायता समूह की महिलाएं ढाई एकड़ क्षेत्र में सामुदायिक बाड़ी विकसित कर सब्जीवर्गीय फसलें ले रही हैं। इसके तकनीकी पहलुओं एवं बारीकियों से वाकिफ करने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।

धमतरी विकासखण्ड के अर्जुनी-भखारा मुख्यमार्ग पर ग्राम परेवाडीह स्थित है, जहां वर्तमान में आदर्श गौठान तैयार किया गया है जिसमें गायत्री स्वसहायता समूह की 15 महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की अंतरवर्तीय सब्जी की फसलें ली जा रही हैं। समूह की सचिव श्रीमती भारती साहू ने बताया कि योजना के तहत लगभग साल भर पहले ग्राम पंचायत से 2.50 एकड़ रिक्त भूखण्ड सामुदायिक बाड़ी विकास के लिए मिला, जिसमें पहले महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के तहत भूमि समतलीकरण, गड्ढा निर्माण और मिश्रित पौधरोपण कराया गया। इसके बाद बिहान कार्यक्रम के तहत अभिसरण से समूह को अंतरवर्तीय फसलों के लिए भूखण्ड आबंटित किया गया। श्रीमती साहू ने बताया कि सब्जीवर्गीय फसलों की उन्नत पैदावार एवं तकनीकी ज्ञान के लिए बड़ौदा आरसेटी से समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। तदुपरांत बिहान के सहयोग और उद्यानिकी के मार्गदर्शन में महिलाओं ने वित्तीय आवश्यकताओं के लिए लोन लिया और उससे विभिन्न प्रकार की सब्जियों जैसे 30 डिसमिल रकबे में करेला, 20-20 डिसमिल में बैंगन एवं टमाटर, 25 डिसमिल में मूंगफली, 15 डिसमिल में कद्दू, 10-10 डिसमिल में अमारी, पटवा, लालभाजी सहित गलका का भी उत्पादन लिया गया।

महिलाओं ने बताया कि लोन का समय पर भुगतान करने के बाद भी समूह को अब तक 30 से 35 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी साहू ने बताया कि इन सब्जियों के अलावा समूह की महिलाएं स्वयं के व्यय से छह टांकों में 7 किलोग्राम वर्मी का उत्पादित की, जिसे बाद में 17 टंकियों में विस्तारित किया गया है। इस तरह महिलाओं को शासन की योजना से एक ओर स्वावलम्बन का सशक्त जरिया मिला, वहीं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर आय सृजित करने उद्देश्य भी मिल गया।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...