बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनवा में एक महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत ससुराल वालों पर बिना किसी को बताए शव दफनाने का लगा आरोप जाँच में जुटी पुलिस पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों ने बिना किसी को बताए शव दफना दिया। दूसरे दिन जब महिला का भाई और भाभी उससे मिलने के लिए पहुंचा तो मामले का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कब्र से शव बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महिला तीन माह की गर्भवती थी। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मनवा निवासी महेश्वरी पटेल (30) पत्नी फुलकरण की 12 अगस्त को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधने नहीं पहुंची तो उसका भाई विनोद पटेल मनवा पहुंच गया। वह अपनी भाभी को लेकर उनके मायके कुकरदीकला गया था। वहां से मनवा गांव पास है, तो वह भाभी के साथ बहन महेश्वरी से मिलने के लिए आया। यहां उसे महेश्वरी के खुदकुशी करने और फिर शव दफनाने की जानकारी मिली
इसके बाद विनोद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच करने गांव पहुंच गई। पूछताछ में ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महेश्वरी ने 12 अगस्त की सुबह खाना बनाकर पति सहित घर के सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद पति फुलकरण  और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए। घर में महेश्वरी अकेली थी। कुछ समय पड़ोसियों से फुलकरण को सूचना मिली इस पर फुलकरण भागकर घर पहुंचा तो अंदर फंदे से महेश्वरी लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद फुलकरण और उसके परिवार के सदस्यों ने बिना पुलिस को
सूचना दिए शव को फंदे से उतारा और गांव वालों के साथ जाकर दफना दिया। फुलकरण ने अपने सास, ससुर और साले को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस पूछताछ में ससुराल वाले फांसी लगाने और शव को बिना बताए दफनाने का कारण नहीं बता सके।

मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

एस डी एम के आदेश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश्वरी के गर्भवती होने की बात पता चली। वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने महेश्वरी के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और मायके पक्ष को सूचना तक नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफन कर दिया गया। मायके वालों ने कहा कि महेश्वरी आत्महत्या नहीं कर सकती है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही पचपेड़ी थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि महिला की मौत की खबर मायके वालों को नहीं दी गई। मृतका के भाई ने संदेह जताते हुए थाने में शिकायत की। टीम ने जमीन खोदकर शव को बाहर निकालकर पीएम कराया है। वहीं पूछताछ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है इसके पीछे जो भी कारण है उसका जल्द पता लगाकर उचित कार्यवाही की जाएगी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची

25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

25/Apr/2024

ELECTION BREAKING : बालोद में वोटिंग की तैयारी पूरी, दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

25/Apr/2024

CG - जवान की मौत BREAKING : एक्सीडेंटल फायर में DRG जवान की मौत, एक जवान की हालत गंभीर, नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ऐसे हुए हादसे के शिकार.....