छत्तीसगढ़ के सी एम भूपेश बघेल आज 12 बजे डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में होंगे शामिल पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय से गांधीवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के सभागार में किया गया है। जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में डॉ. बघेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह, वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे सी एम भूपेश... कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. एल. वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, डॉ. सत्यभामा आडिल, छत्रपाल सिरमौर, राजेन्द्र कुमार वर्मा, अमित बघेल एवं विष्णु बघेल संस्मरण प्रस्तुत करेंगें। इसके बाद डॉ. खूबचंद बघेल पर आधारित गाथा तथा उनके द्वारा लिखित नाटक 'करम छड़हा' का महेश वर्मा एवं साथियों द्वारा मंचन किया जाएगा। समारोह में संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद भी मौजूद रहेंगे।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

29/Mar/2024

Lok Sabha Election 2024 : चुनावी सख्ती से हड़कंप..जिले के तीन अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई.. कलेक्टर ने जारी किए आदेश..