पंजशीर में बगावत से घबराया पाकिस्तान,पड़ोसी देशों से सपोर्ट मांगने में जुटा;ताजिकिस्तान बोला तालिबानी हुकूमत मंजूर नहीं पढ़े पूरी खबर

पंजशीर में तालिबान और नॉर्दन अलायंस के लड़ाकों से तालिबान के साथ पाकिस्तान भी घबराया हुआ है। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को साधने की जिम्मेदारी दी है।

कुरैशी बुधवार को तालिबानियों के समर्थन में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को साधने में जुट गए। इसी क्रम में वे तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान ने कुरैशी से कहा है कि अफगानिस्तान में ताजिक मूल के 46% लोग रहते हैं।

ताजिकिस्तान ऐसी सरकार को स्वीकार नहीं करेगा जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में ताजिक मूल के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पंजशीर घाटी में भी अधिकतर ताजिक लोग ही रहते हैं।

6sxrgo

एक अनुमान के मुताबिक अफगानिस्तान की एक चौथाई आबादी ताजिक मूल की है। ताजिक पश्तूनों के बाद अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नस्लीय समूह हैं। कुछ दिन पहले रूसी मीडिया में दावा किया गया था कि ताजिकिस्तान ने पंजशीर के लड़ाकों के लिए हथियार और अन्य आपूर्ति भेजी है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

पंजशीर इस समय चारों तरफ से तालिबान के नियंत्रण वाले इलाकों से घिरा है और वहां अभी सिर्फ हवाई मार्ग से ही जाया जा सकता है। ऐसे में तजाकिस्तान के पंजशीर में हथियार भेजने के दावों की पुष्टि कर पाना मुश्किल है। तजाकिस्तान के भारत से भी नजदीकी संबंध हैं।

पंजशीर ने कहा- किसी भी परिस्थिति में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, तालिबान बोला- घाटी में पहुंच गए हैं
नॉदर्न अलायंस के नेता अहमद मसूद ने कहा है कि पंजशीर किसी भी परिस्थिति में आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि तालिबान से वार्ता चल रही है। वहीं तालिबान से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि आज सुबह से बगलान और अंद्राब में लड़ाई रुकी हुई है। उसके लड़ाके पंजशीर घाटी में पहुंच गए हैं। स्थानीय सूत्रों ने दावा किया कि ताजिकिस्तान ने पंजशीर के लड़ाकों को 3 हेलिकॉप्टर हथियार भेजे हैं। पंजशीर घाटी में हेलिकॉप्टर भेजने की ये तस्वीर 23-24 अगस्त को वायरल हुई थी।

पंजशीर और तजाकिस्तान के बीच सीधा सड़क मार्ग नहीं
अभी पंजशीर और तजाकिस्तान के बीच सीधा सड़क मार्ग नहीं हैं। पंजशीर को तजाकिस्तान से सीधा कॉरिडोर बनाने के लिए उत्तरी प्रांतों के जिलों को तालिबान से मुक्त कराना होगा जो आसान काम नहीं है। हालांकि कई सूत्रों ने पंजशीर में ताजिकिस्तान के हेलिकॉप्टर भेजने की तस्वीर को फेक बताया है। उनका दावा है कि ये दिसंबर 2013 की है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है।

तालिबान को ईरान से मिल रहे हथियार
तजाकिस्तान आधिकारिक तौर पर ताजिक मूल के लोगों के साथ रहा है। भारत का भी करीबी दोस्त है। लेकिन तजाकिस्तान के लिए सीधे पंजशीर तक मदद पहुंचाना भी आसान नहीं है। अब तालिबान के पास कई मॉडर्न हथियार हैं जो हेलीकॉप्टर को मार गिरा सकते हैं। कुछ सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि तालिबान को ईरान से भी रॉकेट लांचर मिले हैं जो हेलीकॉप्टर के खिलाफ घातक हो सकते हैं।

तालिबान ने कहा- पंजशीर पर भी जल्द होगा हमारा कंट्रोल

तालिबान ने कहा है कि इस्लाम के जानकार ही अफगानिस्तान में सरकार को चलाएंगे। तालिबान ने बताया कि 20 साल के अपने संघर्ष को खाली नहीं जाने देंगे। नई सरकार की अगुआई इस्लाम को जानने वाले ही करेंगे। अफगानिस्तान की खामा प्रेस के मुताबिक, तालिबान ने कई धार्मिक जानकारों को बुलाया है। तालिबान उनसे मजबूत राजनीतिक व्यवस्था तैयार करने के लिए समर्थन मांगने जा रहा है। जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है वह एक समावेशी सरकार बना रही है जिसमें सभी लोगों के अधिकार सुरक्षित होंगे।

उन्होंने कहा कि भाषा, संप्रदाय और विचार भले ही अलग हों, लेकिन हर किसी को अफगानिस्तान की तरक्की के लिए आगे आकर और साथ मिलकर काम करना चाहिए। वहीं तालिबान ने यह भी दावा किया है कि पंजशीर भी जल्द उसके कंट्रोल में होगा। पंजशीर में तालिबान और नॉर्थन अलायंस के बीच संघर्ष चल रहा है।

तालिबान ने ऑस्ट्रलियाई नागरिक को बुरी तरह पीटा

तालिबानी हुकूमत

पंजशीर में बगावत से घबराया पाकिस्तान, पड़ोसी देशों से सपोर्ट मांगने में जुटा; ताजिकिस्तान बोला- तालिबानी हुकूमत मंजूर नहीं
एक घंटा पहले

अफगानिस्तान से वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में वह बता रहा है कि तालिबान उसे एयरपोर्ट में दाखिल नहीं होने दे रहे हैं। यह शख्स तालिबान से कह रहा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। लेकिन कोई उसकी एक नहीं सुन रहा। वीडियो बनाने के दौरान भी तालिबानी उसे मारने आगे बढ़े। इस व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया।

तालिबान ने कल प्रेस वार्ता में कहा था कि वो अफगानी लोगों को एयरपोर्ट नहीं जाने देगा, लेकिन वीडियो देखकर लग रहा है कि वह अन्य देश के लोगों को भी रोक रहा है।

अफगानी कार्यकर्ता ने कहा- विरोधियों की पहचान कर उन्हे मार रहे तालिबानी
अफगानी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तालिबान आम माफी के नाम पर तालिबान विरोधी लोगों की पहचान कर रहे हैं और उनकी हत्याएं कर रहे हैं। काबुल के बाहर हो रही इस तरह की हत्याओं पर मीडिया भी बात नहीं कर रहा है।

अफगानिस्तान से जुड़े मानवाधिकार कार्यकर्ता शौकत मंगल के बारे में लिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने जाबुल प्रांत में आत्मसमर्पण किया था और आज उन्हें खोस्त प्रांत में मार दिया गया।

भारत को अफगानिस्तान में समावेशी सरकार की उम्मीद
मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान में नई सरकार बनने के बाद भारत सरकार वहां के सभी पक्षों से बात कर सकती है। हालांकि अफगानिस्तान की नई सरकार को मान्यता देने के बारे में दुनिया के किसी देश ने औपचारिक फैसला नहीं लिया है। लेकिन जरूरत पड़ने पर भारत सरकार तालिबान से बात कर सकती है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत में मंगलवार को बताया कि उसे अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बनने की उम्मीद है। तालिबान भी कहता आया है कि वह ऐसी सरकार बनाएगा जिसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिलेगा।

मंगलवार को पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की।

मंगलवार को पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने अफगानिस्तान से ड्रग्स की सप्लाई के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की बात की थी।

ऑल-गर्ल अफगान रोबोटिक्स टीम ने मेक्सिको में ली शरण
तालिबानी हुकूमत की त्रासदी झेल रहे अफगानिस्तान के लोग हर हाल में अपना देश छोड़ना चाहते हैं। इस बीच ऑल-गर्ल अफगान रोबोटिक्स टीम की 5 लड़कियां शरण के लिए मंगलवार शाम मेक्सिको पहुंची। मेक्सिको सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यहां की उप विदेश मंत्री मार्था डेलगाडो ने लड़कियों का स्वागत किया गया।

ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery

प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची

25/Apr/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें : निलंबित आरक्षक ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा - मुझे और मेरे परिवार को......

25/Apr/2024

CG NEWS : निजात कार्यक्रम के तहत आरंग पुलिस की नशीले टैबलेट के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

25/Apr/2024

ELECTION BREAKING : बालोद में वोटिंग की तैयारी पूरी, दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान दल रवाना, कांकेर सीट पर 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

25/Apr/2024

CG - जवान की मौत BREAKING : एक्सीडेंटल फायर में DRG जवान की मौत, एक जवान की हालत गंभीर, नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ऐसे हुए हादसे के शिकार.....