बिलासपुर में मतदान के दिन युवक ने खेला खूनी खेल कुल्हाड़ी से बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट मस्तूरी के कर्रा गांव में घटी घटना जांच में जुटी पुलिस पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर में मंगलवार सुबह गाली देने से मना करने पर एक किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।
किसान खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को बांधकर जमकर पीटा है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार,ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी के (65) खेती-किसानी करता था। ग्राम कर्रा खार में मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी
सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज की, तब उसने गाली देने से मना किया। फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन ली। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

बताया जाता हैं कि आरोपी कमलेश्वर पैकरा पेशे से ड्राइवर है जो कोरिया में रहता हैं,लोगों ने उसे किसान की हत्या करते देख लिया,जिसके बाद वह भाग रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई की। कुछ ग्रामीणों ने लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया मालुम हों की आज जिले में मतदान हों रही थीं और इसी दौरान हत्या हों गई देरी से पहुंची पुलिस बिलासपुर में लोकसभा चुनाव की सुबह से वोटिंग चल रही है। जब किसान की हत्या हुई, तब पुलिस अफसर से लेकर थानेदार तक चुनावी ड्यूटी में व्यस्त थे। वहीं, थाने में दो से तीन पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। इसलिए सूचना मिलने के बाद भी पुलिस देरी से पहुंची। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हत्या की असल वजह अभी पता नहीं चल पाया हैं जॉच के बाद ही पता चलेगा कि क्यूं लड़के ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…मंचा हड़कंप, गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा.....

19/May/2024

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, 2 दिन के अंदर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला....

19/May/2024

WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप में आया नया सिक्योरिटी फीचर, डबल हो जाएगी सिक्योरिटी,यूज़र्स हो जाएंगे खुश...

19/May/2024

CG - कुएं में उतरे चाचा-भतीजा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी.....

19/May/2024

Samsung Phone: सैमसंग के फोन पर कहां मिलती है इतनी तगड़ी छूट! 8 हजार रु से भी सस्ता हुआ ये धाकड़ फोन, खरीदने की लग गई भीड़, धड़ाधड़ हो रहा ऑर्डर...