शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा … पुलिस ने लगाया 1 लाख से अधिक का जुर्माना…. लाइसेंस निरस्त की कार्यवाही भी….पढ़े पूरी खबर

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार राजधानी रायपुर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही

 

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा 100000 (एक लाख)से अधिक का हुआ जुर्माना
शराबी वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने परिवहन कार्यालय को भेजा प्रतिवेदन
यातायात रायपुर दिनांक 14 सितंबर 2021 / पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार राजधानी रायपुर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर तारकेश्वर पटेल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर व थाना बल द्वारा संयुक्त रुप से विशेष अभियान कार्यवाही के तहत विगत 3 दिनों से वीआईपी रोड में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध रात्रि 12:00 से 2:00 तक चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 25 से अधिक की संख्या में वाहन चालक नशे के हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर उनका वाहन जप्त कर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया।

 

6sxrgo


 उक्त जप्त वाहन चालकों में आज दिनांक 14 सितंबर 2021 को 11 वाहन चालक माननीय न्यायालय प्रस्तुत हुए जिन पर ₹10000-10000 का जुर्माना लगाते हुए माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया। *कुल एक लाख दस हज़ार रुपये 110000 फ़ाइन काटा गया *अभी भी बहुत से शराबी वाहन चालकों का वाहन यातायात थानों में जप्त रखा हुआ है जिनका प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।


इसके साथ ही शराबी वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी यातायात पुलिस करने जा रही है इसके लिए प्रतिवेदन तैयार कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भेजा जा रहा है 

 

अपील राजधानी रायपुर में चलने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, नशे की हालत में वाहन कदापि ना चलाएं, यातायात संकेतों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, रॉन्ग साइड ना चले, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं, कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से बांधे, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन कदापि ना चलाएं अन्यथा रायपुर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसका आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।.



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के कोर्ट से फरार हुआ कैदी.. लॉकअप से कोर्ट ले जानें के दौरान दिया पुलिस को चकमा, SSP ने 2 कांस्टेबल को किया सस्पेंड......

29/Mar/2024

CG NAXALITE NEWS : चुनाव ने पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, ग्रामीण की हत्या, दहशत का माहौल

29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार, खनिज विभाग ने 125 ट्रैक्टर अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...