बड़ी खबर: शराब दुकान में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आपसी रंजिश बनी मौत का कारण, मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपी गिरफ़्तार

रायपुर,कुणाल राठी,29 मई 2021। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में स्थित शराब दुकान में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड ओमप्रकाश सहित 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जिसमे से 2 आरोपी नाबालिग है।

6sxrgo

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक किशोर का कुछ दिन पूर्व ही बड़े उरला में रहने वाले ओमप्रकाश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। साइबर सेल व अभनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के बाद मामले की जांच की और पाया कि घटना के बाद से ही ओमप्रकाश भी फरार है। इसके बाद महत्वपूर्ण जानकारियां इक्कट्ठा करते हुए सबसे पहले नाबालिग युवक को पकड़ा गया जिसने किशोर पर चाकू से हमला किया था। नाबालिग की निशानदेही पर अन्य 4 हत्यारों को भी पुलिस ने धर दबोचा।

मास्टरमाइंड ओमप्रकाश ने बताया कि हत्या की योजना पहले ही बना ली गयी थी, घटना दिनांक को सभी ने अपने चेहरे छुपाने के लिए स्कार्फ़ का उपयोग किया था। किशोर को शराब दुकान के बाहर घेरकर विवाद करते हुए उसकी चाकू से करीब 10 घातक वार कर हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery

प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...