छत्तीसगढ़: नौकरी के आखिरी दिन सहायक आबकारी आयुक्त ने कर ली आत्महत्या…सुसाइड नोट में बताई ये वजह पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर 31 मई 2021। आबकारी विभाग में पदस्थ एक सहायक आयुक्त ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक अधिकारी आज ही रिटायर्ड होने वाले थे, इससे पहले ही उनकी लाश घर के कमरे में फंदे पर झुलती हुई पाई गई। शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला हैं, जिसमें आत्महत्या का कारण शारीरिक परेशानी बताया गया है।


 
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के गुलाब नगर मोपका की है। मृतक अधिकारी का नाम थानेश्वर प्रसाद भूसाखरे था। आज सुबह सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे को कार्यालय ले कर जाने के लिए उनका चालक उनके निवास पहुंचा था। इस दौरान उसने अंदर से बंद दरवाजा को काफी देर तक खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर ड्रायवर ने इसकी जानकारी अबकारी विभाग के अन्य अधिकारी को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम
पहुंची।


पुलिस ने जब दरवाजा का लाॅक तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अधिकारी का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें शारीरिक परेशानी का जिक्र है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे गुलाबनगर के घर में अकेले रहते थे और उनका पूरा परिवार रायपुर में रहता है।

 

6sxrgo

इधर इस मामले में बताया जा रहा हैं कि, सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे, उनके सम्मान में विभाग ने विदाई समारोह का भी आयोजन कर रखा था। अचानक आज सुबह उनकी मौत की खबर ने विभाग के सभी कर्मचारियों भी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...

25/Apr/2024

एस बी आई ग्रामीण स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान ( आरसेटी ) जगदलपुर में महिला सिलाई एवं मुलायम खिलौने बनाने का निःषुल्क प्रषिक्षण दिया...

24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......