ओलंपिक में 13 साल बाद बजा 'भारत का राष्ट्रगान' VIDEO: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने जैसे ही टोक्यो की धरती पर राष्ट्रगान सुना... तिरंगा देखा... उनकी आंखें भर आईं.... देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला ये VIDEO....


डेस्क। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को इतिहास रच दिया। भाला फेंक एथलीट नीरज ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान किया। इसी के साथ नीरज देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और 'ट्रैक एंड फील्ड' में पहले एथलीट बन गए। टोक्यो में नीरज ने जो किया है, वह ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत को ओलंपिक में एथलेटिक्स इवेंट्स में कभी कोई पदक नहीं मिला। ऐसा 13 साल बाद हुआ, जब ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। इससे पहले 2008 बीजिंग ओलंपिक में शूटर अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड पर निशाना साधकर पूरे देश को गौरवशाली क्षण का साक्षी बनाया था। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

जीत के बाद जब नीरज चोपड़ा पोडियम पर गए, तो भारत का राष्ट्रगान बजा। भारत का ध्वज सबसे ऊपर गया और इसी के साथ पूरे देश की आंखे नम हो गईं। लोग अपने इस हीरो को पोडियम के बीचों-बीच देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। मास्क पहने नीरज की आंखों में चमक थी और कुछ हद तक नमी भी। हरियाणा के पानीपत के रहने वाले ‘आर्मी मैन’ नीरज चोपड़ा ने जैवेलिन थ्रो में गोल्ड जीता। यह टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला और व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक गेम्स का ओवरऑल दूसरा स्वर्ण पदक है। 

 

 

नीरज ने इसी के साथ भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया। नीरज को ओलंपिक से पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इस 23 वर्षीय एथलीट ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में अपने पहले प्रयास में 86.59 मीटर भाला फेंककर शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी। 

 


देखें वीडियो

 
 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Apr/2024

Chhattisgarh Coal Scam : सौम्या चौरसिया को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, इस मामले में जेल में हैं बंद.....

16/Apr/2024

CG 18 नक्सली ढेर ब्रेकिंग : चुनाव से पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 18 नक्सली ढेर, मारा गया टॉप कमांडर, सर्चिंग जारी....

16/Apr/2024

UPSC ब्रेकिंग : UPSC का रिजल्ट हुआ जारी, छत्तीसगढ़ की अनुषा पिल्लै ने लहराया सफलता का परचम, मिली 202 रैंक, सिविल सर्विस में है पूरा परिवार, जानिए अनुषा पिल्लै की सफलता का राज.....

16/Apr/2024

CG - राजधानी में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर का अपहरण, फिरौती में मांगे इतने लाख नगदी और फार्चूनर कार, फिर जो हुआ….

16/Apr/2024

CG - प्राचार्य की मौत : सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से प्राचार्य की मौत, चुनाव ट्रेनिंग से लौटने के दौरान हुआ बड़ा हादसा.....