कोरोना वैक्सीन नहीं तो नौकरी नहीं : इस कंपनी ने कर्मचारियों को निकालने का किया ऐलान….इन कंपनियों ने भी लागू की वैक्सीन पॉलिसी….देखे लिस्ट में कौन-कौन सी कंपनी है शामिल……

.......

डेस्क : दुनियाभर में कोरोना (Coronavirus) का कहर बरकरार है, जिस पर काबू पाने के लिए सरकार तरह-तरह की पहल कर रही है। कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मासक (Mask), सैनिटाइजर (sanitizer) का इस्तेमाल और दो गज दूरी का पालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज को सभी नागरिकों के लिए अनिवार्य किया गया है। कई जगहों पर जाने के लिए दोनों वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। वहीं, कुछ कंपनियां भी वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मचारियों को लेकर सख्ती दिखा रही है।

इनमें से एक कंपनी ने तो अपने कर्मचारियों को नौकरी तक से निकालने का ऐलान कर दिया है। इस कंपनी का कहना है कि अगर उनके कर्मचारी कोरोना वैक्सीन को 20 जनवरी, 2022 तक नहीं लगवाएंगे तो उन्हें अपनी नौकरी गवानी पड़ेगी। 

"कोरोना वैक्सीन नहीं तो नौकरी नहीं"

दरअसल, सिटीग्रुप ने अपने एंप्लॉयी को पहले ही "No Jab, No Job" पॉलिसी के बारे में बता दिया था, जिसकी डेडलाइन 14 जनवरी, 2022 तय की गई है। ऐसे में सिटीग्रुप कंपनी का कोई कर्मचारी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाता है तो उसे जॉब से निकाल दिया जाएगा। 

वैक्सीन पॉलिसी निकालने वाला पहला बैंक 

रिपोर्ट की मानें तो वैक्सीन को लेकर इस तरह की पॉलिसी निकालने वाला सिटी बैंक अमेरिक वॉल स्ट्रीट का पहला बैंक है। कंपनी के प्रमुख एचआर का कहना है कि वो अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन की ओर से वैक्सीन को लेकर निर्देश दिए गए है। इसके अनुसार सरकार के साथ कार्य करने वाले सभी कंपनियों के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। दरअसल सिटी बैंक के लिए अमेरिका की सरकार के कई ज्यादा क्लाइंट जुड़े हुए हैं, जिस वजह से सिटी बैंक में काम करने वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाना जरूरी है। 

इन कंपनियों ने भी लागू की वैक्सीन पॉलिसी

सिटी ग्रुप के अलावा यूनाइटेड एयरलाइन, गूगल जैसी कंपनियों की ओर से भी नो जब नो जॉब पॉलिसी शुरू की गई है। ऐसे में इन कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए भी वैक्सीन लगवाना जरूरी है। बता दें कि इस पॉलिसी का ऐलान सिटी ग्रुप ने साल 2021 के अक्टूबर में किया था। इस पॉलिसी को कंपनी के अमेरिकी कर्मचारियों के लिए जरूरी किया गया है। 

100 से अधिक कर्मचारी होने पर वैक्सीन पॉलिसी लागू

अमेरिकी सरकार की अगर मानें तो 100 से ज्यादा जिस कंपनी में कर्मचारी हैं वहां सभी का वैक्सीनेट होना बेहद जरूरी है। बता दें कि सरकार के इस निर्णय का गणतांत्रिक राज्यों और कई कंपनियों द्वारा विरोध किया गया है। इसे लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में 7 जनवरी, शुक्रवार को सुनवाई भी हुई थी। 

आपको बता दें कि सिटी ग्रुप के 90 प्रतिशत कर्मचारी कोरोना टीका लगवा चुके हैं। हालांकि, जो कर्मचारी 31 जनवरी, 2022 तक कोरोना टीका नहीं लगवाएगा, उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ऐसा भी कहा गया है कि जो कर्मचारी मेडिकल आधार, धार्मिक आधार या फिर किसी अन्य वजह से कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाते हैं तो सिटी ग्रुप द्वारा उन पर इंडिविजुअल तौर पर गौर किया जाएगा।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम 6 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग, मतदान दल रवाना, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....

24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....

25/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

24/Apr/2024

PM Modi Visit CG : अंबिकापुर पंहुचे पीएम मोदी, विजय संकल्प शंखनाद महारैली को कर रहे संबोधित, देखिये LIVE....