Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर ट्रेन एक्सीडेंट से दुखी हुए सलमान खान, विवेक अग्निहोत्री ने हादसे को बताया शर्मनाक

बालासोर, 3 जून। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसा दर्दनाक हादसा जिसकी चीख पुकार चारों तरफ सुनाई दे रही हैं। इस हादसे में अब तक 238 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है, तो वहीं घायलों की संख्या हजारों में (Odisha Train Accident) है।

इस घटना के बारे में सुनते ही मन दर्द से भर जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से लेकर सोनू सूद और जूनियर एनटीआर तक कई कलाकार दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं।

सलमान खान ने सुबह जैसे ही इस खबर के बारे में सुना उन्होंने ट्वीट करते हुए इस घटना पर दुख जताया है।

सलमान ने लिखा है जैसे ही इस दर्दनाक दुर्घटना के बारे में सुना बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति (Odisha Train Accident) दे।

वहीं सोनू सूद ने ट्रेन हादसे की तस्वीर शेयर करते हुए टूटे दिल वाली इमोदी बनाई है। एक्टर इस घटना से काफी दुखी हैं और पीड़ितों के प्रति उनकी संवेदनाएं (Odisha Train Accident) हैं।

फेमस फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ओडिशा ट्रेन हादसे को शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया है,’ ‘दुखद और बेहद शर्मनाक। इस उम्र और समय में 3 ट्रेनें कैसे एक साथ हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना।’

वहीं ऑस्कर विनर जूनियर एनटीआर ने रेल घटना को दुखद बताया है और पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इस कठिन समय में शक्ति और सपोर्ट उनके साथ होना चाहिए।’

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG BJYM नेता ने की खुदकुशी : फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश,सुसाइड नोट में लिखा....जांच में जुटी पुलिस...

23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....