चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर स्कूटी और बाइक रैली के साथ शोभायात्रा तथा वयोवृद्ध का होगा सम्मान : कायस्थ समाज

चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर स्कूटी और बाइक रैली के साथ शोभायात्रा तथा वयोवृद्ध का होगा सम्मान : कायस्थ समाज

जगदलपुर : मनुष्यों के पाप पुण्य का लेखा रखने वाले कायस्थों के इष्ट देव भगवान  चित्रगुप्त  के जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर लगातार अलग-अलग मोहल्ला /वार्ड में कायस्थ समाज जगदलपुर के पदाधिकारी बैठक ले रहे हैं।

 

6sxrgo

कायस्थ समाज जगदलपुर के सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव ने 18 मई ,शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकट उत्सव के अवसर पर स्थानीय श्री चित्रगुप्त मंदिर, चित्रांश भवन, सिविल लाइन लाल बाग में होने वाले संपूर्ण कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई की सुबह 8:00 बजे भगवान का अभिषेक व आरती होगी उसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे जिसमें बच्चों की रंगोली, चित्रकला व नृत्य प्रतियोगिता और महिलाओं की कुर्सी दौड़ एवं गायन प्रतियोगिता होगी। शाम 4:00 बजे भगवान का पूजन हवन होगा।

संध्या 5:00 बजे स्कूटी, बाइक रैली के साथ भगवान की विशाल शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से लेकर वापस चित्रगुप्त मंदिर में पहुंचेगी जहां समस्त कायस्थजन एक साथ मिलकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सामूहिक महाआरती की जाएगी।इसके बाद समाज के वयोवृद्ध सदस्यों को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। भगवान की पूजा अर्चना के बाद एक आम सभा भी होगी।

कायस्थ समाज जगदलपुर के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त, भगवान ब्रह्मा की काया से उत्पन्न हुए हैं ,इसलिए हम सभी कायस्थ कहलाए इसे देखते हुए प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल ,गंगा सप्तमी के दिन भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव का कार्यक्रम को कायस्थ समाज के द्वारा पूरे हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है।

भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव को लेकर बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास श्रीवास्तव, सुदामा श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव ,शंकर लाल श्रीवास्तव, श्याम वर्मा ,भेनेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव,प्रतीक श्रीवास्तव, राज दलई ,विकास ,राजू, संजीव श्रीमती जयश्री श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, प्रेमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/May/2024

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…मंचा हड़कंप, गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा.....

19/May/2024

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, 2 दिन के अंदर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला....

19/May/2024

WhatsApp Security Feature: वॉट्सऐप में आया नया सिक्योरिटी फीचर, डबल हो जाएगी सिक्योरिटी,यूज़र्स हो जाएंगे खुश...

19/May/2024

CG - कुएं में उतरे चाचा-भतीजा, जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी.....

19/May/2024

Samsung Phone: सैमसंग के फोन पर कहां मिलती है इतनी तगड़ी छूट! 8 हजार रु से भी सस्ता हुआ ये धाकड़ फोन, खरीदने की लग गई भीड़, धड़ाधड़ हो रहा ऑर्डर...