OP Choudhary Big Statement : टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं राहुल-प्रियंका, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

रायपुर : OP Choudhary Big Statement : लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए देश के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। पोएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। वहीं ये दिग्गज नेता एक बार फिर से प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। वहीं अब कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। बड़े नेताओं के प्रदेश आगमन पर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव है। प्रियंका और राहुल गांधी के पास पतवार के सारे इंस्ट्रूमेंट टूटे-फूटे हैं और वे कहीं से नाव को खेने में सक्षम नहीं है। प्रियंका और राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं। दोनों नेता पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, राहुल और प्रियंका कभी-कभी राजनीतिक पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ आ जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाकर लूटा है। थोड़ा बहुत अट्रैक्शन बचा है इसलिए टूरिज्म के लिए आ रहे हैं। गांधी परिवार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए जनता तैयार नहीं है.

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
03/May/2024

CG - बालात्कार के बाद झेला 11 हजार वोल्ट का झटका : 70 दिनों तक लड़ती रही मौत से, स्वास्थ्य मंत्री की पहल से मिली आर्थिक उपचार सहायता, जानिए अब कैसी है तबियत.....

03/May/2024

CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर की करोड़ों की संपत्तियां की जब्त…..

03/May/2024

CG - आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की तारीख बढ़ी, DPI ने जारी किया निर्देश, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल.....

03/May/2024

CG ब्रेकिंग : BSF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, मतदान केंद्र देखकर लौट रहे थे बीएसएफ जवानों की बस पेड़ से टकराई, आधा दर्जन से ज्यादा को आई चोटें.....

03/May/2024

CG - तेंदुए की खाल बरामद : वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, घर से जब्त की तेंदुए की खाल और एयर पिस्टल, आरोपी फरार....