CG भारी बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी.... गरज चमक के साथ होगी भारी से अति भारी बारिश.... जोरदार बारिश और वज्रपात की अति संभावना.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....


रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के बिलासपुर रायगड कोरबा, जांजगीर रायपुर बलोदाबाजार, दुर्ग, राजनांदगाँव, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, मुकमा व बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक यह येलो अलर्ट है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर व बालोद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। यह ऑरेंज अलर्ट है। 

 

 

आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के जांजगीर, बस्तर, कोंडागाँव, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यह येलो अलर्ट है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के जशपुर, रायगड व कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। यह ऑरेंज अलर्ट है। 

 

 

एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणीका पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 

 

कल दिनांक 9 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने, एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - कमिश्नर श्याम धावड़े एवं आईजी सुंदरराज पी. ने नारायणपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मतदान स्थिति का लिया जायजा...

20/Apr/2024

CG - आई.आई.एम. रायपुर को आयोग ने लगाई लताड़...

20/Apr/2024

CG Weather Update: फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश में आज से अंधड़ चलने और बारिश की संभावना

20/Apr/2024

CG - पहले चरण के मतदान के बाद कांग्रेस का दावा बस्तर सहित पूरी छत्तीसगढ़ जीतेंगे...

20/Apr/2024

कोनी में पूरे हर्षोउल्लास के साथ देवी जवारा विसर्जन मांदर की थाप पर झूमते नाचते दी गई माता को विदाई पढ़े पूरी खबर