CG बड़ी खबर: PHQ ने जारी किया आदेश.... यह जिला अब नक्सल प्रभावित.... सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडीचर की सूची में शामिल.... मिलेंगे अलग से बजट और ये संसाधन.... देखें आदेश.....

रायपुर 9 जुलाई 2021। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से आदेश जारी किया गया है। मुंगेली जिला सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर की सूची में शामिल हो गया है। अब मुंगेली जिले को अलग से बजट और संसाधन की सौगात दी जाएगी। इससे पहले इस श्रेणी में बालोद जिले का नाम शामिल था। गौरतलब है कि बालोद जिले को इस श्रेणी से हटाए जाने के बाद मुंगेली जिले को शामिल किया गया है। PHQ के इस फैसले के बाद जिले को अलग बजट, पुलिसकर्मियों को अलग से भत्ता और अतिरिक्त संसाधन मिलेंगा।

 

 

 

6sxrgo


पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा राज्य के जिला मुंगेली को एसआरई जिला में सम्मिलित तथा जिला बालोद को एसआरई जिला से पृथक किया है। जो दिनांक 01 जुलाई 2021 से प्रभावशील होगा। अतः संदर्भित पत्र की छायाप्रति आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है। जिले का लोरमी इलाके का एक छोर मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित डिंडौरी जिले से लगता है, जबकि दूसरा छोर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कवर्धा जिले से लगा हुआ है। 

 

 

इन दोनों जिलों में बीते कुछ दिनों में नक्सल गतिविधियों में तेजी आई है। SRE जिले में शामिल होने के बाद अब जिले को अलग बजट, पुलिसकर्मियों को अलग से भत्ता और अतिरिक्त संसाधन मिलेंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में काम करने पुलिस कर्मियों का नाम नक्सल प्रभावित थाने में ड्यूटी के रुप में रिकॉर्ड में दर्ज होगा। वहीं, SRE जिले में मुंगेली के शामिल होने का सुरक्षा के हिसाब से फायदेमंद माना जा रहा है। इसके बाद अब नक्सल प्रभावित जिले के दायरे में आने के बाद अब यहां के लोगों को भी सचेत रहना होगा।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा