CG प्रेम-कहानी का दर्दनाक अंत: सुसाइड पर खत्म हुई ससुर - बहू की प्रेम कहानी , 2 बच्चे की माँ का 5 बच्चे के बाप से चल रहा था प्रेम संबंध……पहले गांव छोड़कर चले गए….फिर जो हुआ…..साथ जीने साथ मरने की खाई क़सम…लौटकर वहीं…..पढ़े पूरा मामला……


डेस्क : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के कनेरी में शुक्रवार के दिन एक पेड़ पर ससुर और उसकी बहू की फांसी पर झूलती लाशें मिली। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। इस वजह से दोनों ही पिछले 4 महीनों से अपने गांव से गायब चल रहे थे। सबसे अहम बात की दोनों ने खुदकुशी करने के लिए भी इसी गांव को चुना और यहां आकर फांसी लगा ली।

 

 

 

 

 

 

परिवार ने कहा शर्म के मारे उठाया कदम

 

जानकारी के अनुसार, खेलू राम केवट(50) और उसके भतीजे की पत्नी गीता(35) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। खेलूराम किसान था और इसी गांव में खेती करता था। उसके भतीजे का परिवार भी यहीं रहता था। इनकी प्रेम कहानी का परिवार में पता चल गया था। लिहाजा दोनों ने घर से भागने का फैसला किया। मार्च में एक दिन ससुर-बहू घर से गायब हो गए थे। इसके बाद से ही दोनों का पता नहीं था।

 

 

 

 

 

गांववालों ने आज इनकी लाशें ही देखीं। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो परिजनों ने कहा कि उनके रिश्ते का पता चलने के बाद परिवार में भी बहुत तनाव हुआ था। दोनों को समझाइश भी दी गई थी, लेकिन वे नहीं माने और गांव छोड़कर चले गए। परिजनों और पुलिस फिलहाल यह मान रही है कि शर्म और आत्मग्लानि के कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट या किसी तरह का और सामान नहीं मिला है।

 

 

 

 

गीता के दो बच्चे तो खेलूराम के 5


 

चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की गीता के दो छोटे -छोटे बच्चे(लड़के) है। एक 6 साल का वहीं दूसरा 4 साल का। गीता का पति मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर उसे मिर्गी के दौरे पड़ा करते थे।वह खेतों में मजदूरी करता था। खेलू राम भी खेती किसानी का काम करता था। उसके 5 बड़े बड़े बच्चे है।कई साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। गांव वालों के मुताबिक खेलूराम अपने भतीजे के परिवार की मदद करता रहता था। इसी दौरान उसका गीता से संबंध बना।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

NARI NYAY YOJNA : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा 1 लाख रूपए!.. जानिए क्या है ‘नारी न्याय योजना’, राजधानी से हुई शुरुआत.....

29/Mar/2024

State Lonely Railway Station: भारत का ऐसा राज्य जहां हैं सिर्फ एक रेलवे स्टेशन, उसके बाद पटरियां हो जाती है खत्म....

29/Mar/2024

CG - स्कूली छात्रा का अपहरण : जान से मारने की धमकी देकर छात्रा से की हैवानियत, आरोपी अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे....

29/Mar/2024

CG Flight Service : छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, राजधानी से एक और उड़ान होगी शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल....

29/Mar/2024

CG - Lok Sabha Elections : छत्तीसगढ़ में बीजेपी का फिर पलड़ा हुआ भारी, मिला इस पार्टी का समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कही ये बड़ी बात….