देश मजबूत बने, देश का लोकतंत्र मजबूत बने, इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों को वोट देना चाहिए। लोगों को लालच में आकर वोट नहीं देना चाहिए।

NBL, 10/05/2024, Lokeshwar Prasad Verma Raipur CG: People should vote keeping in mind that the country should become strong and the country's democracy should become strong. People should not vote out of greed. पढ़े विस्तार से... अभी भारत में लोकसभा 2024 के चुनाव हो रहे हैं और भाजपा अपने दस वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बताकर देश के लोकतंत्र को अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रही है और विपक्षी दलों ने देश के मतदाताओं के सामने कुछ और नई लोकलुभावन घोषणाएं की हैं जो देश के लोकतंत्र के लिए बहुत अच्छी पेशकश है, लेकिन भाजपा और विपक्षी दलों की लोकलुभावन घोषणाओं में बहुत बड़ा अंतर है। 

भाजपा अपने पिछले कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा किए गए अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल रही, भले ही भाजपा के पास छोटे-छोटे मुद्दे थे लेकिन वे देश के लोकतंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे जैसे शौचालय जिसने देश की कई महिलाओं को सुरक्षा दी और कई छोटी-मोटी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाया और शौचालय बुजुर्गों के लिए वरदान साबित हुए जिन्हें अस्वस्थ होने पर शौच के लिए खुले में नहीं जाना पड़ता, आज भले ही भाजपा सरकार ने शौचालय निर्माण के लिए एक छोटी सी राशि दी लेकिन समझदार लोगों ने अपनी थोड़ी-सी बचत को अपने घर के सभी सदस्यों के लिए बड़े शौचालय बनाने में लगाया और अपने सभी सदस्यों को सुरक्षित रखने में सफल रहे। भाजपा की ये छोटी-छोटी योजनाएं देश की जनता की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहीं और आज इन्हीं कारणों से देश के लोकतंत्र में भाजपा का राजनीतिक कद बढ़ा है, विपक्षी दलों के नेताओं को इनका पहले ही अध्ययन कर लेना चाहिए था, तो आज उनकी भाजपा के सामने इतनी बुरी हालत नहीं होती।

बेरोजगारी, महंगाई, ये कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है, ये देश के लोकतंत्र के लिए एक रीसाइकिलिंग सिस्टम है, जैसे बीस साल पहले आपने पांच हजार में 10 ग्राम सोना 5 हजार रुपिया तोले खरीदे और उसी सोने की कीमत आज 62000 रुपए प्रति दस ग्राम है, जबकि आपने वही सोना 20 साल पहले पांच हजार में खरीदा था लेकिन आज आप 5 हजार तोले में खरीदा सोना 62000 तोले में बेच रहे हैं, तो क्या आप ये कह सकते हैं कि मैंने बीस साल पहले 5 हजार रुपिया में 10 ग्राम सोना खरीदा था, मुझे इसकी 62000 रुपए नहीं चाहिए , ये सब समय के हिसाब से बढ़ता और घटता रहता है, यही हाल बेरोजगारी का है, एक पढ़ा-लिखा युवक-युवतियां अपने घरों में बेरोजगार बैठे हैं और इस देश में कम पढ़े-लिखे युवक-युवतियां अपने लिए रोजगार ढूंढ़ कर अच्छी जिंदगी जी रहे हैं और अपने परिवार की मदद भी कर रहे हैं और कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं, और देश में पढ़े-लिखे आलसी लोग अपने मां-बाप के लिए बोझ बनकर अपना समय गुजार रहे हैं, कुछ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियां पहाड़ों में सुनसान जगहों पर जाकर समय गुजार रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे पास काम नहीं है। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

नौकरी कोई भी हो, मेरे पास नौकरी है, लेकिन आप काम नहीं करना चाहते और इसे भड़काने वाले देश के राजनीतिक दलों के नेता हैं जो इन बेरोजगार युवक-युवतियों को बेरोजगार बताकर उनका मनोबल और कमजोर कर रहे हैं और यह बात उनके अभिभावकों के कानों तक भी पहुंचती है कि सत्ताधारी पार्टी देश के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने में विफल रही है और इसे राजनीतिक मुद्दा मानकर उनके अभिभावक भी संतुष्ट हो जाते हैं जबकि इन शिक्षित बेरोजगार बच्चों में कमी यह है कि वे रोजगार पैदा करने में असमर्थ हैं।

आज तक किस राजनीतिक दल ने अपना चुनावी वादा पूरा किया है जिससे देश की हालत एक झटके में बदल जाए? लेकिन ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं है जो एक झटके में हालात बदल देते हैं। ऐसे नेताओं को किसी भी तरह से देश में सत्ता चाहिए। देश में लालची लोगों की कमी नहीं है। नेताजी ने देश के कई लालची लोगों की नब्ज टटोल ली है। ऐसी लोकलुभावन घोषणाओं से देश के कुछ प्रतिशत लोग उनके बहकावे में आ जाएंगे और उनके पक्ष में वोट या बात करेंगे। अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो देश से बेरोजगारी और महंगाई दोनों खत्म हो जाएंगी, हर चीज सस्ते दामों पर मिलेगी और देश के सभी पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

एक बार हमारे पक्ष में वोट करके देखिए, आपके जीवन में चमत्कार होगा। हम एक भरोसेमंद सरकार देंगे, देश के नागरिकों को कम से कम इतना तो हम पर भरोसा होना चाहिए। और वे अपने पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों को उजागर करके देश की जनता को मूर्ख बनाते हैं और यह नहीं बताते कि हमारे कार्यकाल में देश में कितना भ्रष्टाचार और घोटाले हुए और देश कितना कमजोर हो गया और दुनिया ने भारत को कैसा देखा और देश को कितना अपंग बना दिया। वर्तमान भाजपा सरकार के अधीन भारत की स्थिति क्या थी और पिछली कांग्रेस सरकार के अधीन भारत की स्थिति क्या थी, यह स्थिति केवल भारतीय लोकतंत्र ही जान सकता है, जिसने कांग्रेस का कार्यकाल देखा है और वही लोग आज भाजपा का कार्यकाल देख रहे हैं। नई युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों से ज्ञान लेना चाहिए और अंतर पूछना चाहिए। कांग्रेस और भाजपा के सत्ता सुख और लोकतंत्र के बारे में वे बुजुर्ग ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं। आज के भारत और कल के भारत की स्थिति क्या थी।

आज देश में विपक्षी दलों के नेता यह जोरदार नैरेटिव बना रहे हैं कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो वह देश के संविधान को बदल देगी और देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा, लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं का यह बयान सत्य नहीं है। मेरी नजर में विपक्षी दलों का यह बेबुनियाद मुद्दा बिल्कुल बेबुनियाद है। जब यह विपक्षी दल देश के राज्य और केंद्र में सत्ता में था, तब श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम को न्याय दिलाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोगों को नुकसान उठाना पड़ा था।

तो उस वक्त देश का संविधान और देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं था। जबकी उस समय के विपक्षी सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने लायन ऑर्डर का दुरुपयोग करके लाखों लोगों पर गोलियां चलवाईं और कई लोग शहीद हुए, तब देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं था। आज भाजपा के शासन में लोकतंत्र खतरे में है। आज यही विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा कितना शर्मनाक बयान दिया जा रहा है, जबकि आज उसी अयोध्या बीजेपी राज में वहाँ देश के लाखों लोग अपनी श्रद्धा से अपने प्रभु श्री राम के दर्शन कर रहे हैं और अयोध्यावासियो के लाखों लोगों को रोजगार मिला है, जिससे उनके जीवन में खुशियों की बहार आई है। अयोध्या में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमान भी आर्थिक विकास का अनुभव कर रहे हैं, जहां विपक्षी दलों के सत्ता में रहने पर लगभग हर दिन लड़ाई-झगड़ों का माहौल रहता था।

लाजो आज बीजेपी राज में चारों तरफ उसी अयोध्या के श्री राम प्रभु के दुर्लभ दर्शन पाकर पूरे देश राम मय हो गया है, जबकि विपक्षी दलों के शासन काल में उसी अयोध्या के दुखद घटना को सोचकर देश के लोग दुखी हो जाते है, कास वही राम राज्य का स्थापना विपक्षी दलों के नेताओ के द्वारा किया जाता तो आज वही सम्मान देश की जनता उनको देता जो आज वही श्री राम प्रभु के आर्शीवाद के रूप में देश के लोकतंत्र बीजेपी को दे रही है और दिनों दिन बीजेपी की राजनीतिक कद बढ़ते जा रहे है और विपक्षी दलों के बेबुनियाद बातो का असर देश के जनता मे उतना असर नही हो रहा है जो उनको फ़ायदा मिल सके चुनाव में, और बीजेपी पुनः सत्ता में आई और देश के संविधान और देश के लोकतंत्र को कोई खतरा पैदा नही हुआ तो आने वाले विधानसभा चुनाव मे विपक्षी दलों के नेताओ को शर्म महसूस होगा और इनके पक्ष में वोट करने वाले जनता को भी जवाब देना मुश्किल हो जाएगा भारत के लोकतंत्र को।

ऐसे कई कारनामे है विपक्षी दलों के नेताओ की जो उनके कार्यकाल में अनेक अच्छे काम भी हुआ देश हित में और उन्ही के कार्यकाल में देश के लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा जिसे बीजेपी अपनी शासन काल में ठीक कर रहे है और देश के लोकतंत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं और बीजेपी के अच्छे परिणाम को विपक्षी दल आज अपनी हार के रूप में देख रहे हैं, इन्ही को सुधारने की जरूरत है परिवर्तन ही संसार का नियम है, आज बीजेपी है कल आप विपक्षी दल सत्ता में पुनः आ सकते हैं, लेकिन फुट डालो और राज करो कि नीति को त्याग दो अब देश के लोकतंत्र को नया भारत चाहिए जो कुछ हद तक बीजेपी के पीएम नरेंद्र मोदी सरकार मे देश के लोकतंत्र को दिखता है, जातिवाद की राजनीति, संविधान खतरे, लोकतंत्र खतरे में है कि राजनीति करना आप विपक्षी दलों के नेताओ की ठोस मुद्दा नहीं है। 

इन मुद्दों को त्यागो और देश को सबल कैसे बनाना है और हमको भी सबल होना है इस पर विचार कीजिए नही तो बीजेपी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाले अपनी ताकतवर मुद्दा से देश के अल्पसंख्यक मुसलमानों को भी अपने कब्जे में ले आया तो आप विपक्षी कही के नही रहेंगे जबकि देश में मजबूत विपक्षी दलों का होना भी बेहद जरुरी है तब तो बीजेपी को आप कड़ी टक्कर दे सकते हैं और उनके कमजोरीयो को बैसाखी बनाकर पुनः स्थापित हो सकते हैं देश की सत्ता में हम बदलेंगे युग बदलेगा और हम सुधरेंगे युग सुधरेगा यही मूल मंत्र को अपनाओ... 

नही तो भारत के लोकतंत्र के पास अब इतना टाईम नही है कि आपके जातिवाद और संविधान व लोकतंत्र के खतरे को आत्मसात कर आपको वोट देगा यह नया भारत है, सब जानती है देश के लोकतंत्र उसे कैसा भारत चाहिए और आज कौन दे सकता है, बीजेपी के पास विकल्प है देश को मजबूत प्रधान मंत्री देने की और आप विपक्षी दलों के पास लोकलुभान मुद्दा है कोई ठोस विकल्प नहीं है देश को मजबूत प्रधानमंत्री देने की यही तो आप विपक्षी दलों की सबसे बड़ी हार है जबकि देश के लोकतंत्र आज देश मे मजबूत विकल्प देखती है जो देश को मजबूत बना सके फिर हाल अभी आप विपक्षीयो के पास नही है, और देश आपके लुभावने वादो को क्षणिक सुख मानते हैं, इसलिए आज आपके पास ज्यादा जनाधार नही है, क्योंकि बीजेपी अपना वर्चस्व दुनिया में स्थापित कर चुके है और इसे भेदने के लिए आप विपक्षी दलों के नेताओ को मजबूत योजना बनानी होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

63afbfdb-d98d-43ec-b72e-a24405c0f3b9
1b7a6c4b-1be1-457e-9b92-2cc6cb6c4a1d
 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/May/2024

CG- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड : प्रदेश में घूसखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घूसखोर कार्यपालन अभियंता को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड, इतने लाख की मांगी थी घूस, जाने पूरा मामला....

20/May/2024

CG IAS पोस्टिंग ब्रेकिंग : आईएएस ऋचा शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वन विभाग की बनाई गईं अपर मुख्य सचिव, आदेश हुआ जारी…

20/May/2024

CG ब्रेकिंग : नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान के गले में लगी गोली, स्पेशल ऑपरेशन में निकली थी फोर्स, सर्चिंग के दौरान लगी गोली....

20/May/2024

Garlic Peel Benefits:लहसुन ही नहीं इसका छिलका भी है सेहतमंद, इसमें छिपा है स्किन से लेकर सूजन तक की परेशानी का इलाज, इस तरह खाने में करें इस्तेमाल मिलेंगे गजब के फायदे...

20/May/2024

CG- फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई,शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर खाद्य निरीक्षक निलंबित,देखे आदेश…