बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल को लेकर बड़ी खबर: 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन देने के लिए Pfizer ने शुरू किया ट्रायल.....

डेस्क। फाइजर ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर भी वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। पहले चरण में कम संख्या में बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। फाइजर ने ट्रायल के लिए दुनिया के चार देशों से 4,500 से अधिक बच्चों का चुनाव किया है। इन चार प्रमुख देशों में अमेरिका, फिनलैंड, पोलैंड और स्पेन शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइजर के अलावा मॉडर्ना भी 12 से 17 साल उम्र तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल कर रहा है। 

 


जल्द ही इसके नतीजे भी सामने आ सकते हैं। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से भी स्टडी की जा रही है। पिछले महीने एस्ट्राजेनेका ने 6 से 17 साल तक के बच्चों पर ब्रिटेन में स्टडी शुरू की थी। इन सभी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को जल्द पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा, "ट्रायल के पहले चरण में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस ट्रायल को आगे बढ़ाया जाएगा। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


कंपनी ने आगे कहा कि वैक्सीनेशन ट्रायल के लिए इस हफ्ते 5 से 11 साल के बच्चों के चयन करने का काम शुरू किया जाएगा। इन बच्चों को 10 माइक्रोग्राम की दो खुराकें दी जाएंगी। यह डोज एडल्ट और बुजुर्गों को दी जाने वाली वैक्सीन की खुराक का एक तिहाई है। इसके कुछ हफ्ते बाद 6 महीने से अधिक उम्र के बच्चों पर टीके का ट्रायल शुरू किया जाएगा। उन्हें तीन माइक्रोग्राम वैक्सीन दी जाएगी।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG- 4 शिक्षक सस्पेंड : DPI ने लिया बड़ा एक्शन, 4 शिक्षकों पर गिरी गाज...इस मामले में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों को किया गया निलंबित, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला.....

24/Apr/2024

CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सली कैंप पर पुलिस का धावा, नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान सहित विस्फोटक बरामद.....

24/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....

24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....