बिग CG न्यूज: सांप से खेलना युवक को पड़ा भारी... पहले शिवलिंग पर चढ़ाया सांप फिर गले में किया धारण... डसने से हुई मौत... नागराज को पसंद नहीं आया अपने साथ बार-बार किया जा रहा मजाक... देखें पूरा VIDEO.....

दुर्ग। एक युवक को सांप से खेलना भारी पड़ गया। सांप के डसने से युवक की मौत हो गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में जामुल निवासी कैलाश निषाद एक सांप को न सिर्फ छेड़ रहा है, बल्कि उसे पकड़ने की भी कोशिश कर रहा है। इसी प्रयास में सांप ने कैलाश को डस दिया। उसके बाद भी वह लगातार उससे खेलता रहा, लेकिन जैसे-जैसे जहर शरीर में फैलता गया उसकी हालत खराब होती गई और उसकी मौत हो गई। कैलाश निषाद की सांप डसने से मौत हो गई। मामला दुर्ग जिले के जामुल के कैलाश नगर का है।

 

 

 

6sxrgo

गांव में एक व्यक्ति के यहां निकले सांप को पकड़ने के बाद वो उसे छोड़ने जा रहा था। रास्ते में शिवजी का मंदिर मिल गया। वहां उसे पता नहीं क्या सूझा कि सांप को लेकर मंदिर में चला गया। पहले उसने सांप को शिवलिंग में लपेटा और फिर अपने गले में डालकर नाचने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जामुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

 


गांव के बाहर शिवजी के मंदिर में सांप को लेकर चला गया। वहां उसने पहले सांप को शिवलिंग से लपेटा और उसके बाद शिवलिंग से सांप उतार कर अपने गले में डाल लिया। इसके बाद वो वहीं पर भक्ति गीत गाते हुए नाचने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।  लक्ष्मी नगर जामुल निवासी कैलाश निषाद (40) सांप पकड़ने का काम करता है। शनिवार को उसके घर के पास ही रहने वाले सिद्धार्थ सोनी के यहां सांप निकला। जानकारी मिलने पर कैलाश वहां पहुंचा और सांप को पकड़ा। सांप को पकड़ने के बाद वो काफी देर तक उससे खेलता रहा। 

 

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सरगुजा आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत ।

01/May/2024

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का लखनपुर में हुआ आगमन।

01/May/2024

Employees Salary: कर्मचारियों के वेतन में होगा इजाफा! सरकार ला रही है बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी बढ़ोतरी….

01/May/2024

CG 3 की मौत : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत, दो मासूम और एक युवक के लिए करंट बना काल, मौके पर ही तोड़ा दम....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, जिला पंचायत सदस्य ने कांग्रेस का छोड़ा हाथ, बीजेपी में हुआ शामिल.....