CG हत्या ब्रेकिंग: 6 गिरफ्तार: मर्डर का खुलासा... जंगल में मिला था नर कंकाल... छठी कार्यक्रम में दोस्तों में हुआ विवाद था विवाद... आधा दर्जन लोगों ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश... हत्याकांड की कहानी जान हो जाएंगे हैरान.....


कवर्धा केशरी नंदन तिवारी । आमापानी मे मिले नर कंकाल मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की हत्या हुई थी। ️गांव में ही लगातार कैंप कर हत्या के आरोपियों तक पुलिस पहुंची।️ वनांचल में 20 दिवस पूर्ण हुए हत्या की गुत्थी को पुलिस को सूचना मिलने पर महज 72 घंटों के अंदर खुलासा किया। हत्या में शामिल सभी 6 आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मामला कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना का है।

 


जानकारी के मुताबिक 25 मई को ग्रामीणों से सूचना मिली की एक अज्ञात शव कंकाल जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है जो लगभग 25 दिवस पुराना है। आमापानी जंगल की पहाड़ी इलाके में 200 मीटर दूर तक नाला में हड्डी बिखरा पड़ा है। इस सूचना पर चिल्फी पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल को सर्च कर घटना स्थल पर आस पास बिखरे मिले समान सायकल से मृतक कि पहचान कराने पर मृतक का पहचान बोड़ला निवासी लतेलू राम पिता कोदूराम बांधे उम्र 55 वर्ष साकिन खरिया थाना बोड़ला के रूप में हुई । 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


परिवार जन ने बताया कि मृतक लतेलु बरसो से वनांचल के ग्रामो में जाकर  ग्रामीणों से बास का सूपा व अन्य जंगली समान खरीदकर शहर में बेचने का काम करता था। पूछताछ में मृतक का जूता के अलावा संपूर्ण समान जैसे सायकल, कपड़े,बास का सुपा ग्रीन नेट घटनास्थल पर 200 मीटर दूर तक बिखरे पड़े मिले जिसे मृतक के घर वालो ने पहचाना। लेकिन बरामद समान में घटनास्थल पर मिट्टी में दबे गांठ लगा ग्रीन नेट मिला जो मृतक का नहीं था घर वालो ने पहचान में बताया।

 


मृतक का जूता अथक प्रयास के बाद भी घटनास्थल पर सर्च करने पर पुलिस को नहीं मिला। पुलिस टीम द्वारा मृतक के घर से निकलने के समय व दिनांक 08/05/ 2021 से पुनः सारे तथ्यों की पतासाजी करते हुए मृतक के जूता नहीं मिलने व घटना स्थल पर गांठ लगा ग्रीन नेट मिलने  पर मृतक के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने के प्रबल आशंका पर पुलिस गांव में ही कैंप करते हुए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ, घटना स्थल का परिस्थिति जन्य साक्ष्य , घटना में प्रयुक्त साक्ष्य, मुखबिर से मिली सूचना गवाहों के कथन के आधार पर अपराध क्रमांक 17/21 धारा 302, 201, 147, 148, 149 भा0द0वी0  पंजीबद्ध कर घटना में शामिल संदेही  क्रमशः 1. फागू बैगा पिता रामसिंग बैगा उम्र 45 वर्ष  2. भगत बैग पिता सुक्कू बैगा उम्र 20 वर्ष 3. सोनसिंग उर्फ रिघम पिता गनपत बैगा उम्र 20 वर्ष 4. मंशाराम बैगा पिता जयसिंग बैगा उम्र 22 वर्ष  5. दशरथ बैगा पिता रीका राम बैगा उम्र 25 वर्ष 6. असराध बैगा पिता टीकाराम बैगा उम्र 21 वर्ष सभी निवासी आमापानी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया।

 

 
पुलिस के द्वारा सभी संदेही से  अलग-अलग लंबी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आमपानी गांव में  ग्रामीण हीरा बैगा के घर पुत्र होने पर छठी कार्यकम के दिन मृतक लतेलु राम से शराब पीने की मामूली विवाद पर बेरहमी से एक राय होकर डंडे, हल से पीट-पीटकर बेहोश करते हुए छठी में प्रयुक्त बैठने हेतु ग्रीन नेट में लपेटकर गांठ लगाकर साइकिल में रस्सी से कैरियर में बांधकर जंगल पहाड़ी दुर्गम इलाके में ले जाकर पुनः गला घोंट कर नाले में फेंकना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए समस्त आरोपियों का घटनास्थल पर ले जाकर रीक्रिएशन कराया गया बाद आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे हल को जप्त किया गया।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....