CG ब्रेकिंग: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुस महिला स्टाफ के साथ की छेड़छाड़.... हुड़दंग मचाने वालों की स्टाफ ने भी की बेदम पिटाई.... फिर हुआ ये.... महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार.....

बस्तर। अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स और स्टाफ से बदसलूकी करने वाले 6 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज का एक मामला सामने आया है, जहां गुरुवार की शाम कुछ बदमाशों के द्वारा अस्पताल के वार्ड में घुसकर महिला डॉक्टर्स व नर्स के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़छाड़ की गई है। मामले की शिकायत परपा थाना में भी की गई है। 


गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती थी, जिसका सही उपचार नहीं किया जा रहा था। जिसके विरोध में 6 युवक सीधे प्रसूति वार्ड में घुस गए और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला स्टाफ की चीख की आवाज सुन अन्य स्टाफ भी पहुंचे। इकठ्ठी होती भीड़ देखकर 6 में से 5 युवक भाग गए लेकिन एक स्टाफ के हत्थे चढ़ा और उसकी बेदम पिटाई भी की गई । 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo


मेडिकल कॉलेज के मैटरनिटी वार्ड में कुछ लोगो द्वारा आकर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर्स , नर्स एवम अन्य स्टाफ के साथ छेड़छाड़ कर ,गाली गलौज कर , शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न किया गया। घटना पर  थाना परपा में आरोपी- दीपक,  सनी, गौरव  एवं अन्य के विरुद्ध धारा 147, 186,  294, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। 

 

अनुसंधान के आरोपियों की पहचान भूपेंद्र यादव पिता शम्भू यादव 25 वर्ष  निवासी मोतीतालाब पारा,  02) सनी नागवानी पिता विजय नागवानी उम्र 30 वर्ष ,  निवासी मोती तालापारा , 03) योगेश यादव पिता अरुण यादव 25 वर्ष निवासी हिकमीपारा , 04)  पवन ठाकुर  पति राम ठाकुर 27 वर्ष निवासी आसना , 05 ). दीपक कावडे  पिता लक्षमण  कावटे  23 वर्ष, निवासी गुरु गोविंद सिंह वार्ड, 06).  गौरव कुमार पिता  निवासी बासुदेव उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड के रूप में की गई है।

 

मामले में संदेहियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटना कारित करना पाए जाने से उक्त  6 नफर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाकर रिमांड  पर न्यायालय रवाना किया गया है। मामला थाना परपा के अंतर्गत विवेचनाधीन है मामले में निष्पक्ष और विधिसंगत तौर पर कार्यवाही की जा रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...